Dr. Babasaheb Ambedkar Jayanti 2025 Wishes, Images, Quotes, Photo, Messages, Shayari, Status In Hindi (अंबेडकर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं) Updates: पूरे देश में आज डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को धूमधाम से सेलिब्रेट किया जा रहा है। डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में हुआ था। वह वकील होने के साथ-साथ अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ  और महान समाज सुधारक भी थे। डॉ. भीमराव अंबेडकर को बाबासाहेब अंबेडकर के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने छुआछूत और जातीय भेदभाव के खिलाफ आंदोलन चलाया।

डॉ. भीमराव अंबेडकर को भारतीय संविधान का वास्तुकार भी माना जाता है। वह भारत के संविधान की मसौदा समिति के अध्यक्ष भी थे। उन्होंने समता, स्वतंत्रता, बंधुत्व और न्याय पर आधारित संविधान की नींव रखी। बीआर अंबेडकर जयंती के मौके पर आप उनसे प्रेरणा ले सकते हैं। यहां से आप अंबेडकर जयंती के मौके पर अपनों को कुछ बेहतरीन शुभकामना और बधाई संदेश भेज सकते हैं। 

अंबेडकर साहेब के अनमोल वचन | अंबेडकर जयंती की रंगोली

Live Updates

Babasaheb Ambedkar Jayanti Wishes in Hindi, Quotes, Photo, Status, Ambedkar Birth Anniversary 14 April (अंबेडकर जयंती 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं):

16:20 (IST) 13 Apr 2025
डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती की शुभकामनाएं

यदि हम एक संयुक्त एकीकृत आधुनिक भारत चाहते हैं तो सभी धर्मों के शास्त्रों की संप्रभुता का अंत होना चाहिए। – डॉ. भीमराव अंबेडकर

Babasaheb Ambedkar Jayanti Wishes in Hindi

16:07 (IST) 13 Apr 2025
अंबेडकर जयंती 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं

मैं ऐसे धर्म को मानता हूं जो स्वतंत्रता, समानता और भाईचारा सिखाता है।– बी. आर अंबेडकर