Harmful effects of tomato sauce: आज सब्जी नहीं अच्छी लग रही ये लो टोमेटो सॉस या केचअप से परांठा खा लो। टिफिन में सैंडविच या फ्रेंच फ्राइज रखें हैं ये लो साथ में केचअप ले जाओ। अक्सर ये चीजें घरों में होती हैं। लेकिन क्या आपको पता है आप बच्चों को बीमारी के मुंहाने तक ले जाने का काम कर रहे हैं।
ऐसा हम नहीं बल्कि खुद बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. यश बनैत ने सोशल मीडियो पर वीडियो शेयर करके इसकी चेतावनी दी। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक बाजार में मिलने वाले ज्यादातर सॉस या केचअप में बहुत ज्यादा प्रिजर्वेटिव्स, एक्स्ट्रा नमक और हानिकारक केमिकल्स होते हैं। जो धीरे-धीरे बच्चे की सेहत के नुकसान पहुंचा सकते हैं। आइए जानें इसके बारे में।
डॉ. यश ने बताया बाजार में मिलने वाले सॉस या केचअप में बहुत ज्यादा प्रिजर्वेटिव्स होतें हैं। क्योंकि उनकी शेल्फ लाइफ दो-तीन साल तक होती है। उसमें सोडियम कंटेंट भी बहुत होता है। इसके सेवन से बच्चे में बीपी का खतरा हो सकता है। इनमें शुगर कंटेंट बहुत ज्यादा होता है। इसलिए इसे खाने से बचना चाहिए।
बहुत सारे बच्चे खाना नहीं खाते हैं तो पेरेंट्स उनको सॉस या केचअप के साथ खाना खाने के लिए देते हैं। लेकिन बेबी के लॉन्ग टर्म हेल्थ के लिए हानिकारक है। ऐसा करने से उसका वजन नहीं बढ़ेगा। बल्कि उसकी हेल्थ खराब होगी। आप अपने बेबी को एक अनहेल्दी कॉम्बिनेशन दे रहे हैं। जो लॉन्ग टर्म उसके हेल्थ को खराब कर देगा।
बिना केचअप के ऐसे खिलाएं बच्चों को खाना
अगर आपके बच्चे को केचअप से परांठा या रोटी खाने की आदत है तो उसे छुड़वाने के लिए धैर्य से काम लें। शुरुआत में बच्चा बिना केचअप के ज्यादा रोटी नहीं खाएगा। तो हमें उसकी फ्रीक्वेंसी बढ़ानी होगी। उसे खेल-खेल में प्यार से खिलाने की कोशिश करें।
छोटे बच्चे को दें मल्टीग्रेन फूड
छोटे बच्चों मल्टीग्रेन फूड देना चाहिए। इसके लिए आप घर का इसे तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आटा जैसे आपका ज्वार, गेहूं, बाजरा सब मिक्स करके बच्चों के लिए फूड बना सकते।
घर में इस तरह बनाएं शुद्ध केचअप
घर में केचअप बनाने के लिए टमाटरों को अच्छे से धोकर बड़े टुकड़ों में काट लें। अब इन्हें प्रेशर कुकर में डालें। साथ में बीटरूट, इलायची और दालचीनी डालें। इसके बाद ढक्कन लगाकर एक सीटी आने तक पकाएं। प्रेशर निकलने का इंतजार करें। फिर खड़े मसाले हटा दें। अब टमाटर के छिलके निकालकर मिक्सी में ब्लेंड करें। पल्प को अच्छे से छान लें। छने पल्प को गैस पर रखें और एक उबाल आने दें। इसमें चीनी, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर, जिंजर पाउडर, काला नमक और साधारण नमक डालकर अच्छे से मिलाएं। इसे तब तक पकाएं जब तक इसकी मात्रा आधी रह जाए। अगले दिन इसमें थोड़ा विनेगर मिलाएं। आपका टोमेटो केचअप तैयार है।
उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: लौकी बनाते समय भूलकर न करें ये गलती, आचार्य बालकृष्ण ने बताया बीमारी से बचने के लिए सेवन का सही तरीका
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।