How to remove split ends at home without cutting: दो मुंहे बाल न केवल देखने में बुरे लगते हैं बल्कि ये धीरे-धीरे सही बालों को भी खराब कर देते हैं। दो मुंहे बाल होने पर एक ही बाल के दो या उससे ज्यादा छोर नजर आने लगता है। इससे बाल उलझते भी बहुत हैं। हेयर ग्रोथ भी कम होने लगती है। अक्सर लोग दो मुंहे बालों से छुटकारा पाने के लिए बालों को कटवा लेते हैं। लेकिन अगर आप बार-बार बाल नहीं कटवाना चाहती हैं तो कुछ घरेलू उपाय अपनाकर देख सकते हैं।
घर पर स्प्लिट एंड्स की मरम्मत कैसे करें | How to repair split ends at home
अंडे का पीला हिस्सा
अगर आप बालों के दो मुंहे होने या ज्यादा टूटने से परेशान हैं तो अंडे का पीला हिस्सा लगा सकते हैं। इसके लिए अंडे का पीला भाग निकालें। फिर इसमें 2 चम्मच ऑलिव ऑयल और आधा चम्मच शहद मिलाएं। तैयार मिश्रण को बालों में लगाएं और एक घंटे बाद हेयर वॉश कर लें। इससे दो मुंहे बालों की दिक्कत कम करने में मदद मिलेगी।
केले और दही का मास्क
बालों की नमी गायब होने के वजह से भी दो मुंहे बालों की दिक्कत होती है। ऐसे में आप केले और दही का मास्क लगा सकते हैं। इसके लिए एक पके हुए केले में आधा कप दही मिलाएं। इसे बालों में लगाएं। 30 मिनट बाद शैंपू कर लें।
बालों को ट्रिम करवाएं
अगर दो मुंहे बालों की समस्या बहुत ज्यादा है तो आपको बालों को थोड़ा ट्रिम तो करवाना ही पड़ेगा। दो मुंहे सिरों को हटाने के लिए यह जरूरी है। इससे बालों की लंबाई बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।
