DIY Fashion: साड़ी-ब्लाउज हर महिला की अलमारी का हिस्सा होते हैं। कई बार हमारे पास रखे महंगे साड़ी-ब्लाउज से भी ऊब जाते हैं। या फिर फैशन ट्रेंड से बाहर हो जाते हैं। ऐसे में न तो उन्हे पहनने का मन करता है और न ही किसी को देने का मन करता है। ऐसे में पुरानी साड़ी-ब्लाउज को एकदम नया लुक देने के 5 शानदार तरीके बताने जा रहे हैं। त्योहारी सीजन में आप भी ये हैक्स ट्राई कर सकते हैं। ऐसे में न केवल आप फैशनेबल दिखेंगी बल्कि पुरानी साड़ी-ब्लाउज को रीयूज भी कर पाएंगे।
नई साड़ी के साथ दें नया रूप
पुराने ब्लाउज को हटाने के बजाए आप नई साड़ी के साथ इसे नया रूप दे सकती हैं। इसके लिए एक ऐसी साड़ी चुनें जिसका रंग मैचिंग हो। या फिर इसके अलावा आप कंट्रास्टिंग लुक भी ट्राई कर सकती हैं। इसके लिए उसे पसदीदा रंगों के साथ मैच करें और फिर एक शानदार लुक। आप ब्लाउज को और भी आकर्षक बनाने के लिए उसमें लटकन या मोती के फीते भी लगा सकती हैं।
इंडो-वेस्टर्न टच दें
पुराने साड़ी-ब्लाउज को आप इंडो वेस्टर्न टच भी दे सकती हैं। ये आजकल बहुत चलन में भी है। अगर आप बोल्ड, क्रिएटिव और एक्सपेरिमेंटल दिखना चाहती हैं, तो अपने ब्लाउज को मैचिंग या कोऑर्डिनेटेड एम्ब्रॉयडरी जैकेट के नीचे पहनें। इसके साथ ही उसी तरह की ट्राउजर या स्कर्ट सिलवाएं। इससे आपको बिल्कुल नया लुक मिलेगा। आप केप जैकेट और बिलोवी ट्राउजर भी चुन सकती हैं।
चनिया-चोली वाला तरीका आजमाएं
अगर आप पुराने साड़ी-ब्लाउज को पहनकर बोर हो गई हैं तो चनिया-चोली वाला तरीका आजमाएं। इसके लिए एक फ्लोई लहंगा या कढ़ाई वाली स्कर्ट के साथ पहनें। ये किसी भी त्योहार के लिए परफेक्ट आउटफिट रहेगा। इसके साथ मनपंसद दुपट्टा भी कैरी करें। इसके साथ ही आप हाफ-साड़ी लुक बना सकती हैं।
स्लीव्स को हटा दें
ब्लाउज को नया रूप देने के लिए आप बेहद आसान तरीका अपना सकती हैं। इसके लिए आप अपने ब्लाउज से स्लीव्स को हटा सकती हैं। अगर आपका ब्लाउज पूरी आस्तीन का है तो उसे डिजाइनर बनाने के लिए सबसे पहले स्लीव्स हटा दें। इसके बाद आधुनिकता का तड़का लगाने के लिए शार्प स्लीवलेस ब्लाउज़ चुनाव करें। कोहनी और कंधे तक लंबी आस्तीन वाले ब्लाउज को आप रीस्टाइल करवाएं। इसके आप पाइपिंग भी लगाव सकती हैं।
बोरिंग कढ़ाई को हटाएं
2025 में न्यूनतम और सूक्ष्म कढ़ाई चलन में है। साथ ही सेक्विन और फूलों की आकृतियों वाली जटिल कढ़ाई अभी भी दिखाई देती है। पहले के ब्लाउज पर आप बिखरी हुई कढ़ाई मिलेगी। यह पुराने ज़माने की याद दिलाती है। इसलिए अगर आपको नेकलाइन और आस्तीन की बारीकियां पसंद हैं, तो एक दर्जी की मदद लें। आप घर पर भी बोरिंग कढ़ाई को धीरे-धीरे हटा सकती हैं। इस ब्लाउज को पारदर्शी ऑर्गेना या नेट वाली साड़ी के साथ स्टाइल करें।