DIY Easy Friendship Bands: दोस्तों के लिए बेहद खास दिन फ्रेंडशिप डे 3 अगस्त को है। इस दिन दोस्त एक-दूसरे को फ्रेंडशिप बैंड बांधते हैं। यूं तो मार्केट में आपको तमाम तरीके के बैंड आसानी से मिल जाएंगे। लेकिन अपने हाथ से अगर आप दोस्तों को बैंड बनाकर देंगे तो ये उनके लिए बेहद खास होगा। इतना ही नहीं उनके पसंद के मुताबिक आप इसमें कलर,डिजाइन या चीजों को इस्तेमाल कर सकते हैं। यह फ्रेंडशिप बैंड न केवल दोस्ती का प्रतीक होता है बल्कि इसमें आपका ढेर सारा प्यार भी छिपा होता है। आइए जानें घर में कैसे बेस्ट फ्रेंड के लिए बनाएं फ्रेंडशिप बैंड।

बीट्स से बनाएं नाम वाले सुंदर फ्रेंडशिप बैंड

बीट्स से आप दोस्तों के लिए नाम वाले सुंदर फ्रेंडशिप बैंड बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए एक गोलाकार इलास्टिक में छोटे छोटे बीट्स को पिरोएं। लास्ट में इसमें गांठ बांध दें।

धागे से भी बना सकते हैं फ्रेंडशिप बैंड

रंगबिरंगे धागों से भी आप दोस्तों के लिए प्यारे बैंड बना सकते हैं। इसके लिए अलग-अलग रंग के धागों को गूंथ कर चोटी बना लें। लास्ट में दोनों को गांठ बांधकर जोड़ दें।

लड़कियों के लिए मोतियों से बनाएं फ्रेंडशिप बैंड

सफेद मोतियों से आप लड़कियों के लिए फ्रेंडशिप बैंड बना सकते हैं। इसमें बीच में आप Evil Eye भी लगा सकती हैं। इसे बनाने के लिए रंग बिरंगे ऊन या इलास्टिक का यूज करें।

उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: कम बजट में ज्यादा मस्ती… ! फ्रेंडशिप डे पर दोस्तों के साथ घूमने के लिए बेस्ट हैं ये जगह | Budget friendly 2025 Friendship Day Trip Ideas