दिवाली रंगोली डिजाइन 2021 छवियां: दिवाली का त्योहार रंगोली के बिना अधूरा माना जाता है। दिवाली के मौके पर लोग अपने घरों में तरह-तरह की रंगोली बनाते हैं। मान्यता है कि घर में देवी-देवताओं और मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए दिवाली के मौके पर रंगोली बनाने की परंपरा है। इस साल दिवाली का त्योहार 4 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या को मनाए जाने वाले इस त्योहार में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा का महत्व है।
क्योंकि रंग हमारे जीवन में बहुत मायने रखते हैं इसलिए दिवाली को भी रंगीन और खुशनुमा बनाने के लिए घर में रंग-बिरंगी रंगोली बनाई जाती है।

दिवाली के इस त्योहार में लोग रंग, चावल पाउडर और फूलों की पंखुड़ियों के जरिए रंगोली बनाते हैं। कुछ लोग तो रंगोली में स्वस्तिक, कमल का फूल या फिर लक्ष्मी जी के पदचिह्न बनाते हैं।

आज भी जहां कुछ लोग हाथ से रंगोली बनाना पसंद करते हैं, वहीं आज बाजार में नए-नए टूल्स और छलनी की काफी भरमार है, जिसमें बिना किसी मेहनत के बेहद ही खूबसूरत रंगोली फटाफट से तैयार की जा सकती है।

आइए देखते हैं रंगोली की कुछ बेहतरीन और लेटेस्ट डिजाइंस, जिनकी मदद से आप अपने घरों में चार चांद लगा सकते हैं।

अगर आप रंगोली बनाने के शौकीन हैं तो आप इस डिजाइन से अपने घर के आंगन को सजा सकते हैं।

दिवाली पर आप ‘आसमान के इंद्रधनुष’ को जमीन पर उतार सकते हैं यानी सतरंगी रंगोली को भी बना सकते हैं।

अपने घर के बच्चों को भी आप रंगोली बनाने के लिए प्रेरित कर सकते हैं।

रंगोली को दीये से सजाने पर वह बेहद ही खूबसूरत लगती है।

रंगोली बनाते समय घर के दरवाजा किस दिशा में है, इस बात का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है।

पूर्व दिशा की ओर मुंह वाले घर में अंडाकार रंगोली बनानी चाहिए।

वहीं पश्चिममुखी घर वालों को पंच कोण, उत्तर दिशा की ओर घर का मुख्य द्वार है तो लहरीदार और दक्षिणमुखी घर वालों को आयताकार रंगोली डिजाइन बनाने चाहिए। लोग अपने क्षेत्र, परंपरा और संस्कृति के अनुरूप लोग रंगोली की डिजाइंस और रंगों का चयन करते हैं।
