Diwali Rangoli Designs 2020, Rangali Designs Images, Photos, Pics, Videos: कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या को हर साल दिवाली मनाया जाता है। इस रोशनी पर्व में मां लक्ष्मी और गणपति की पूजा का रिवाज है। इस त्योहार के आने के सप्ताह भर पहले से ही घरों में दिवाली की तैयारी शुरू हो जाती है। घरों को दीपकों और रंग-बिरंगे लाइटों से सजाया जाता है। तोरण और आम के पल्लव को दीवारों पर लगाया जाता है।

साथ ही, इस दिन रंगोली बनाने का भी विशेष महत्व है। धनतेरस व दिवाली के खास मौके पर पूजा घर में व घर के मुख्य द्वार और प्रवेश द्वारों पर रंगोली बनाने की परंपरा है। देवी देवताओं के स्वागत, खासतौर पर मां लक्ष्मी के लिए इसको घर के मुख्य द्वार पर बनाया जाता है। रंगोली में अधिकतर लोग स्वस्तिक, कमल का फूल या फिर लक्ष्मी जी के पदचिह्न बनाते हैं।

आइए देखते हैं रंगोली की कुछ बेहतरीन व लेटेस्ट डिजाइंस जिनकी मदद से आप अपने घरों में चार चांद लगा सकते हैं।

रंगोली शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है, “रंग” और “आवली” जिसका अर्थ है, रंगों की पंक्ति है। रंगोली बनाने में उपयोग किए जाने वाले डिजाइन और रंग क्षेत्र, परंपरा और लोगों की संस्कृति के आधार पर भिन्न होते हैं

रंगोली बनाते समय घर के दरवाजा किस दिशा में है, इस बात का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है। पूर्व दिशा की ओर मुंह वाले घर में अंडाकार रंगोली बनानी चाहिए। वहीं, पश्चिममुखी घर वालों को पंच कोण, उत्तर दिशा की ओर घर का मुख्य द्वार है तो लहरीदार और दक्षिणमुखी घर वालों को आयताकार रंगोली डिजाइन बनाने चाहिए।

अपने क्षेत्र, परंपरा और संस्कृति के अनुरूप लोग रंगोली की डिजाइंस और रंगों का चयन करते हैं। फूलों व चावल के पाउडर से आमतौर पर रंगोली बनाई जाती है। हालांकि, आज के समय में रंगोली बनाने के लिए रंग व डिजाइंस वाले ढ़ांचे मार्केट में आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं।