Diwali Decoration Ideas: दिवाली का त्योहार पूरे देश में 31 अक्टूबर को मनाया जाएगा। यह त्योहार हर सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। इस दिन लोग अपने घरों में दीये जलाकर मां लक्ष्मी का स्वागत करते हैं, ताकि घर में खुशहाली और संपन्नता बनी रहे। दीपावली पर लोग अपने घरों को सजाते हैं। इस दिन लोग दीये जलाते हैं और रंगोली बनाते हैं।
दिवाली पर कैसे करें घरों की सजावट
दिवाली का त्योहार भाईचारा और आपसी प्रेम को दर्शाता है। दिवाली के समय हर तरफ लोगों की भीड़ और रौनक रहती है। दिवाली पर घरों की साफ सफाई करते हैं और इसको सजाते हैं। अगर आप भी दिवाली के मौके पर अपने घरों को सजाने का प्लान बना रहे हैं तो यह लेख आपके लिए ही है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि मार्केट से आप किस चीज को खरीद कर ला सकते हैं और अपने घरों को सजा सकते हैं।
दिवाली पर इन सामानों से करें घर की सजावट
दिवाली को रोशनी और दीपों का त्योहार कहा जाता है। इस दिन लोग अपने घरों पर दिये जलाते हैं और मां लक्ष्मी का स्वागत करते हैं। आप मार्केट से दीये खरीद सकते हैं। इससे आप अपने घर को सजा सकते हैं। मार्केट में दीये आपको कई वैरायटी के मिल जाएंगे। डिजाइनर से लेकर रंग बिरंगी दीये तक आप अपने घर को सजा सकते हैं।
मोमबत्ती
दिवाली मोमबत्ती के बिना अधूरा है। आप सजावट के रूम में मोमबत्ती को जला सकते हैं। इसको आप अपनी बालकनी और छत पर भी लगा सकते हैं। मार्केट में कई तरह की मोमबत्ती आसानी से उपलब्ध है, जिसका उपयोग आप सजावट में कर सकते हैं।
फूल से घरों को सजाएं
दीपावली के मौके पर आप सजावट करने में फूल का उपयोग कर सकते हैं। इसको घर के मेन गेट के साथ-साथ पूजा रूम में भी लगा सकते हैं। आप गेंदे के फूल को माला बनाकर उपयोग कर सकते हैं।
इन चीजों से भी करें घरों की सजावट
दिवाली के मौके पर आप अपने घरों के बाहर रंगोली बना सकते हैं। आप इस दिन झालर भी खरीद सकते हैं। इस दिन आप बैनर भी खरीद सकते हैं और इसको अपने दरवाजे और खिड़कियों पर लगा सकते हैं।