Diwali 2024 Mehndi Designs Photos, Images, Pic: दिवाली पर महिलाएं महालक्ष्मी की तरह 16 श्रृंगार करती हैं और इसका एक जरूरी हिस्सा है मेहंदी। हालांकि, दिवाली पर इतना काम होता है कि समय ही नहीं मिलता कि आप मेहंदी लगा सकें। लेकिन आज हम आपके लिए बेहद आसान और सिंपल डिजाइन लाएं हैं जिन्हें आप मिनटों में लगा सकती हैं। इन्हें बनाने के लिए आपको ज्यादा ताम-झाम भी नहीं करना बस कुछ टिप्स को अपनाना है और फटाफट रंगोली बना लेनी है। तो आइए, जर डालते हैं इन डिजाइन्स पर।
लास्ट मिनट पर भी लगा लेंगी आप ये मेहंदी डिजाइन
फूल वाली मेहंदी
आप दिवाली पर फूलों वाली मेहंदी भी लगा सकती हैं। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है बस आसान टिप्स की मदद से डिजाइन को बना लें। तो आपको करना ये है कि इस डिजाइन को देख कर गुड़हल की डिजाइन बनाएं या फिर किसी और फूल की डिजाइन बना लें।
लड़ियों वाली डिजाइन
आप झाड़ पत्तियों वाली लड़ियों की डिजाइन बना सकते हैं। इसके लिए छोटे-छोटे फूल बनाएं और इन्हें जोड़ते हुए डिजाइन को कंप्लीट करें। ऐसा करना है कि आपको फूल बनाते जाएं और पत्तियों के साथ इन्हें जोड़ लें। आप इसमें चूड़ी और चम्मच की मदद भी ले सकती हैं और इस डिजाइन को कंप्लीट करें।
गोल डिजाइन
आप गोल डिजाइन वाली मेहंदी डिजाइन बना सकती हैं और इसके आस-पास छोटे-छोटे डिजाइन बना सकते हैं। इसके अलावा आप इसके आस-पास कुछ और डिजाइन्स भी बना सकते हैं। कुछ और नहीं तो आप बाजार से स्टैंसिल खरीदकर ये डिजाइन बना सकते हैं।
डॉट वाली मेहंदी डिजाइन
डॉट वाली मेहंदी डिजाइन आपको पसंद आएगी, क्योंकि बनाना बहुत आसान होता है। आपको बस डिजाइन को जोड़ते हुए कंप्लीट करना है और इन्हें जोड़ते हुए तैयार करना है। इस प्रकार से आप इन मेहंदी डिजाइन को लगाकर दिवाली में अपनी हथेलियों को खूबसूरती से सजा सकती हैं। तो इन टिप्स क अपनाएं और इस बार इन डिजाइन को ट्राई करें।
(P.C. ये सारे मेहंदी डिजाइन http://www.instagram.com/riyamehendiartist28/ से लिए गए हैं)