दिवाली के मौके पर महिलाएं खास तौर पर तैयार होती हैं। इस दिन कई महिलाएं साड़ी तो कुछ अन्य तरह की कपड़े पहनती हैं। कई महिलाएं ट्रेंडिंग और लेटेस्ट फैशन पहनती हैं। इस मौके पर आप अपने कान में झुमके को पहन कर अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं। मार्केट में कई तरह के झुमके मौजूद हैं, जिसको आप ट्राई कर सकती हैं।

दिवाली पर झुमके से अपनी खूबसूरती में लगाएं चार चांद

दिवाली के मौके पर अगर आप भी झुमके पहनने का प्लान कर रही हैं तो यह लेख आपके लिए है। हम आपको बताएंगे कि आप किस तरह  की झुमको से अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं।

घुंघरू डिजाइन झुमका

दिवाली पर अगर आप कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं तो आप घुंघरू डिजाइन झुमके को ट्र्राई कर सकती हैं। इसको आप किसी भी साड़ी या सूट पर ट्राई कर सकती हैं। इसको पहनने के बाद आप बेहतर खूबसूरत लगेंगी। आप इसको गोल्डन कलर में पहने सकती हैं।

कुंदन डिजाइन झुमका

दिवाली के मौके पर कुंदन ज्वेलरी आप ट्राई कर सकती हैं। इसमें आपको कई तरह के कलर भी आसानी से मिल जाएंगे। इसमें लगा स्टोन आपको एक यूनिक लुक देगा। कुंदन डिजाइन झुमके पर लगे स्टोन कई रंग में मिल जाएंगे। हालांकि, इसमें मैरून, ग्रीन और व्हाइट स्टोन काफी तरह के पसंद किए जाते हैं।

टेम्पल डिजाइन

दिवाली पर अगर आप साउथ इंडियन स्टाइल की ज्वेलरी पहनने का प्लान बन रही हैं तो आप टेम्पल डिजाइन झुमका पहन सकती हैं। इस डिजाइन में आपको कई वैरायटी देखने को मिल जाएंगे। हालांकि, सबसे अधिक मां दुर्गा के चित्र वाले डिजाइन को पसंद किया जाता था। आप इसको बनारसी साड़ी या फिर सिल्क साड़ी के साथ पहन सकती हैं।