Diwali (Deepavali) 2024 Date: दिवाली 2024 (Deepavali) कब है। इस साल इस बात को लेकर हर कोई कंफ्यूज है। ज्यादातर लोग असमंजस की स्थिति में है कि दिवाली है कब। ऐसे में आपको इसे क्लियर करके सही समय पर त्योहार मनाना चाहिए। अगर आप अपने घर से दूर हैं तब भी इसे जान लें और समस ये अपना टिकट लेकर घर पहुंच जाएं। साथ ही इस लेख में हम दिवाली को लेकर बहुत सी अन्य चीजें भी जानेंगे तो आइए पहले जान लेते हैं 31 अक्टूबर या 1 नवंबर दिवाली किस दिन मनाई जाएगी?

दिवाली से पहले धनतेरस आता है तो इसलिए पता होना चाहिए कि धनतेरस कब है 2024 (Dhanteras Kab Hai)? साथ ही जानें धनतेरस में आप क्या-क्या खरीद सकते हैं। सब कुछ विस्तार से पढ़ें Dhanteras Date Kab Hai 2024: धनतेरस कब है? किस दिन होगी खरीदारी, नोट करें सही डेट

दिवाली 2024 कब है-Diwali 2024 Date Kab Ki Hai in Hindi?

2024 में दिवाली कब मनाई जाएगी, अगर आप सोच रहे हैं तो इस साल दिवाली 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी। दरअसल, इसके पीछे कारण ये है कि दिवाली हमेशा से कार्तिक माह की अमावस्या की रात में मनाया जाता है और दिवाली के दिए तभी जलते हैं। तो इस साल ये अमावस्या 31 अक्टूबर 2024, 03 बजकर 52 मिनट से शुरू होगी और 01 नवंबर को 06 बजे तक रहेगी। पर अमावस्या की रात की बात हुई है तो ये 31 अक्टूबर को ही आ रही है। इस हिसाब से दिवाली 2024 इस बार 31 अक्टूबर के दिन (Diwali kab ki pad rahi hai) ही मनाई जाएगी।

दिवाली 2024 की सही तिथि, लक्ष्मी पूजा का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त और पूजा मुहूर्त जानने के लिए पढ़ें ये लेख

दिवाली क्यों मनाई जाती है-Historical significance of diwali

दिवाली का त्योहार असल में भगवान राम के वापिस अयोध्या आने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इसी दिन 14 साल का वनवास बिताने और लंका के राजा रावण को हराने के बाद मां सीता और भगवान लक्ष्मण के साथ भगवान राम की अयोध्या वापसी हुई थी। यह हमें अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की विजय की याद दिलाता है। दिवाली सिर्फ एक त्योहार से कहीं अधिक है, यह जीवन का उत्सव है, जहां हर कोई खुशियां बांटने के लिए इकट्ठा होता है।

वहीं सही मौसम के कारण, इस मौसम में बैक्टीरियल ग्रोथ ज्यादा होता है। तो दिवाली के तेल के दीपक और लौ के रसायनों से ये बैक्टीरिया मर जाती है। जब आप सैकड़ों दीये जलाते हैं, तो प्रभाव कई हजारों तक बढ़ जाता है। इस वजह से भी लोग इस त्योहार को खास तौर पर मनाते हैं।