Cleaning Tips: पूरे देश में दिवाली का त्योहार 31 अक्टूबर को धूमधाम से मनाया गया। इस दिन माता लक्ष्मी और भगवान गणेश जी की पूजा की जाती है। वहीं, दिवाली के दिन कई पकवान भी बनाने का चलन है। दिवाली के दिन कई सारे पकवान बनाने के बाद बर्तन काफी गंदे हो जाते हैं और कई बार वह नहीं छुटते हैं। ऐसे में हम इस लेख में आपको बताएंगे की आप आसानी से दिवाली के दिन इस्तेमाल किए गए बर्तन को किस तरह साफ कर सकते हैं।
रेत और हल्दी से करें बर्तन की सफाई
रेत और हल्दी से बर्तन की सफाई करना एक पारंपरिक और प्राकृतिक तरीका है,जो कई भारतीय घरों में अपनाया जाता है। इससे बर्तन को धोने के लिए सबसे पहले इसको गीला करें। फिर थोड़ी सी रेत और हल्दी मिलाकर बर्तन पर रगड़ें। रेत से जमी गंदगी आसानी से हट जाती है। मालूम हो कि हल्दी के एंटीबैक्टीरियल गुण बर्तन को कीटाणुरहित करते हैं। अब अच्छे से रगड़ने के बाद पानी से धोकर सुखा लें। इस तरह आप आसानी से गंदे से गंदे बर्तन को साफ किया जा सकता है।
नमक और नींबू से करें साफ
गंदे से गंदे बर्तन को आप आसानी से नमक और नींबू की मदद से साफ कर सकते हैं। इसके लिए आप सबसे पहले बर्तन को गिला करें। अब इस पर नींबू को बर्तन पर अच्छे से रगड़ें। रगड़ने के बाद बर्तन को साफ पानी से धोकर पोंछ लें। इससे बर्तन चमकने लगेगा। मालूम हो कि नींबू का एसिड और नमक के छोटे कण मिलकर बर्तन की जमी हुई चिकनाई और दाग-धब्बे हटाते हैं।
बेकिंग सोडा और सिरका
बर्तन को आप बेकिंग सोडा और सिरके की मदद से साफ किया जा सकता है। इसके लिए बर्तन पर थोड़ा बेकिंग सोडा छिड़कें और ऊपर से सिरका डालें। इसे कुछ मिनटों तक छोड़ दें, फिर स्क्रब से रगड़कर धो लें। यह जमी हुई चिकनाई और दाग हटाने में मदद करता है।
गर्म पानी में भिगोएं
बहुत गंदे बर्तनों को गरम पानी में डिटर्जेंट के साथ कुछ देर के लिए भिगो दें। इससे जमी गंदगी ढीली पड़ जाती है और साफ करना आसान हो जाता है।