करवा चौथ का त्योहार आने वाला है। इस साल 1 नवंबर को करवा चौथ मनाया जाएगा। महिलाओं ने इस दिन पर सजने-संवरने की सारी तैयारियां शुरु कर दी हैं। करवा चौथ पर सजने संवरने की बात करें तो सबसे पहले जिस चीज का जिक्र आता है वो है मेहंदी। हाथों पर मेहंदी के लाल सुर्ख रंग के खूबसूरत फूल-बूटे किसी भी सुहागन के लिए बेहद मायने रखते हैं। माना जाता है कि महिला की मेहंदी का रंग जितना गहरा होता है उसका पति उस महिला को उतना ही ज्यादा प्यार करता है। लोगों का मानना है कि करवाचौथ पर मेहंदी लगाना शुभ होता है।

करवा चौथ पर बाहर से मेहंदी लगवाना थोड़ा मुश्किल काम है। मार्किट में मौजूद मेहंदी आर्टिस्ट जहां मेहंदी लगाने का पैसा ज्यादा वसूलते हैं तो वहीं इंतजार में वक्त भी ज्यादा जाता है। आप भी करवा चौथ पर हाथों पर मेहंदी लगाना चाहते हैं तो कुछ सिंपल और लेटेस्ट डिजाइन देखकर अपने हाथों को खूबसूरत मेहंदी डिजाइन से सजा सकती हैं। इन डिजाइन को बनाना बेहद आसान होता है जिसे आप अपने एक हाथ पर आसानी से लगा सकती हैं।

अरबी डिजाइन मेहंदी महिलाओं को ज्यादा पसंद आती है और हाथों पर सुंदर भी बहुत ज्यादा लगती है। अरबी डिजाइन के अलावा महिलाओं को इंडियन मेहंदी डिजाइन,पोर्टरेट मेहंदी,ज्वैलरी मेहंदी डिजाइन,टैटू मेहंदी डिजाइन,पंजाबी मेहंदी डिजाइन और पाकिस्तानी मेहंदी डिजाइन लगाना बहुत पसंद आता है। आप भी करवा चौथ के दिन हाथों को लाल सुर्ख रंग में रंगना चाहती हैं तो इन खूबसूरत मेहंदी डिजाइन को हाथों पर सजा सकती हैं।