Green vs red apple: सेब एक ऐसा फल है, जिसको पूरी दुनिया में सुपर फूड के रूम में जाना जाता है। इसके बारे में कहा जाता है कि अगर आप प्रतिदिन एक सेब को खाते हैं तो यह आपको सौ बीमारियों से दूर रखता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सेब के भी कई प्रकार होते हैं? और यह अपने रंगों के हिसाब से अपने पोषक तत्वों में अंतर होता है।
पूरी दुनिया में है सेब की करीब 7500 किस्म
वैसे तो पूरी दुनिया में सेब की करीब 7500 किस्म है, लेकिन इस लेख में हम आपको इस बारे में बताएंगे कि हरा, लाल या फिर पीला सेब कौन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है और किसमें सबसे अधिक पोषक तत्व पाए जाते हैं।
लाल सेब: Red Apple
लाल सेब सबसे अधिक लोकप्रिय है। यह मार्केट में आसानी से उपलब्ध होता है। इसका स्वाद मीठा होता है, जिसके कारण लोगों को काफी पसंद आता है। लाल सेब विटामिन सी और पोटेशियम का बड़ा स्रोत माना जाता है। वहीं, इसमें फ्लेवोनोइड्स होता है, जो बेहतरीन एंटीऑक्सीडेंट्स का काम करता है। लाल सेब इम्यून सिस्टम को भई मजबूत करता है।
पीला सेब- Yellow Apple
पीला सेब सेहत के लिए काफी बढ़िया होता है। इसमें विटामिन ए की मात्रा सबसे अधिक होती है। इसमें पोटेशियम भी पाया जाता है। मालूम हो कि विटामिन ए आंखों और पोटेशियम दिल के लिए काफी अच्छा होता है। पीला सेब खाने से शरीर की सभी हड्डियों को भी फायदा होता है।
हरा सेब- Green Apple
हरा सेब (Green Apple) पोषक तत्वों से भरपूर होता है और इसमें फाइबर भारी मात्रा में पाया जाता है। इसमें चीनी की मात्रा कम होती है। ग्रीन एप्पल वजन कम करने में काफी मददगार होता है। अगर आप इसको प्रतिदिन खाते हैं तो आपके शरीर में विटामिन ए और सी की मात्रा कभी कम नहीं होगी। इसमें भारी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं, जो त्वचा को चमकदार बनाने और पाचन शक्ति को मजबूत करने में मददगार होता है। ये स्वाद में खट्टे होते हैं और इसका छिलका मोटा होता है।
कौन सा सेब खाना चाहिए?
ऐसे में सवाल ये आता है कि कौन सा सेब खाना चाहिए। आपको बता दें कि अलग-अलग सेब में विभिन्न तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। लाल-हरा-पीला तीनों के बीच हल्का अंतर है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो आप हरे सेब को खा सकते हैं। यह सेहत के लिए काफी अच्छा होता है।