Mehndi design: सावन का महीना चल रहा है और इस महीने में हर लड़की और महिला अपने हाथों पर सुंदर मेहंदी (sawan mehndi designs) सजाती है। पर अगर हम आपसे पूछें कि आप अपने लिए मेहंदी डिजाइन कैसे चुनती हैं तो आप क्या कहेंगी। बस फोटो देखकर मेहंदी डिजाइन चुनने अच्छा है कि आप इनकी बारीकियों के बारे में जानें। दरअसल, आमतौर पर मेहंदी के दो डिजाइन्स होते हैं। पहला इंडियन मेहंदी डिजाइन (indian mehndi designs) और दूसरा है अरेबिक मेहंदी डिजाइन (arabic mehndi designs)। पर क्या आपको इन दोनों का अंतर पता है। आइए, जानते हैं और फिर जानेंगे आपके हाथों पर कौन सी डिजाइन अच्छी लगेगी।

इंडियन मेहंदी डिजाइन क्या है-Indian mehndi designs

इंडियन मेहंदी डिजाइन पूरे हाथ की होती है। यानी कि ये आपकी कलाइयों से शुरू होकर हथेलियों तक जाती है। इसमें फूल-पत्तियां, बेल, मोर और फिर तरह तरह के प्रकृति से जुड़े डिजाइन्स होते हैं। ये काफी लंबा होता है और इसमें अक्सर हाथ के हर कोने को भरा जाता है। ये काफी जटिल हो सकती है और इसे बनाने में समय लग सकता है।

difference between indian and arabic mehnd
Mehndi design: इंडो-अरबी मेहंदी डिजाइन की क्या खास है। आइए, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

अरेबिक मेहंदी क्या है-Arabic mehndi designs

अरबी मेहंदी, थोड़ा आसान सी होती है। यह आमतौर पर हथेली पर केंद्रित होती है और कई बार इसमें कलाइयों को खाली छोड़ दिया जाता है। अरबी मेहंदी डिज़ाइन बिखरे हुए पैटर्न को प्रदर्शित करता है, जिससे डिजाइन अधिक दूरी पर दिखाई देते हैं। अरबी मेहंदी में ज्योमेट्रिकल पैटर्नस बनाए जाते हैं। ये बोल्ड डिजाइन्स होते हैं जो कि साफ और सुंदर नजर आते हैं।

लंबे हाथ में लगाएं इंडियन मेहंदी डिजाइन

अब आप समझ रही होंगी कि अगर आपके हाथ लंबे हैं तो आपको इंडियन मेहंदी डिजाइन का चुनाव करना चाहिए। इसमें आप हाथभर मेहंदी लगा सकती हैं। अक्सर शादी में लोग इसी डिजाइन्स का चुनाव करती हैं।

छोटे हाथों के लिए बेस्ट है अरेबिक मेहंदी डिजाइन

छोटे हाथों के लिए आप अरेबिक मेहंदी डिजाइन का चुनाव कर सकती हैं। इसमें आप बस अपने हथेली पर डिजाइन बनाएं और फिर उंगलियों को भर लें। साथ ही हाथ के आगे और पीछे दोनों तरफ डिजाइन बनाएं। तो इस सावन आप अपने हाथों के अनुसार, साइज देखते हुए इनमें से किभी भी मेहंदी का चुनाव कर सकते हैं।