Dal fry and dal tadka recipe: दाल फ्राई और दाल तड़का के नाम तो आपने सुना ही होगा। लेकिन, क्या आपको इन दोनों का अंतर पता है? दरअसल, दाल फ्राई और दाल तड़का दोनों ही दाल वाली रेसिपी है लेकिन, इन दोनों के बीच फर्क है। इन दोनों के बनाने के तरीके में बहुत अंतर है। इन दोनों को बनाने के लिए आपको अलग-अलग रेसिपी को फॉलो करना होता है जिसकी वजह से इसके स्वाद में आप एक बड़ा अंतर देख सकते हैं। तो आइए, जानते हैं दाल और दाल फ्राई में क्या अंतर है और इन्हें कैसे बनाएं। जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
दाल फ्राई और दाल तड़का में क्या अंतर है-Difference between dal fry and dal tadka?
दाल फ्राई और दाल तड़का में सबसे बड़ा अंतर ये है कि तड़का दाल में तड़का ऊपर से लगाया जाता है और दाल फ्राई में कड़ाही या किसी पैन में अलग दाल डालकर इसे फ्राई किया जाता है। अब विस्तार से समझते हैं इनकी रेसिपी।

दाल फ्राई-Dal fry
दाल फ्राई असल में दाल को अलग से फ्राई करके बनाने का तरीका है। इसके लिए आपको करना ये है कि दाल बनाएं और फिर इसे फ्राई कर लें। तो
-पहले दाल बनाएं।
-अब फ्राई करने के लिए प्याज, लहसुन, अदरक, टमाटर और हरी मिर्च को चॉप करके रख लें।
-अब आपको करना ये है कि एक कड़ाही लें।
-इसमें थोड़ा सा तेल डालें।
-तेल गर्म होने के बाद इसमें हींग और जीरा डाल लें।
-इसमें ये तमाम चॉप की हुई सब्जियां डालें।
-नमक और बाकी मसाले डालें।
-सबको पकाने के बाद इसमें दाल पकाएं।
-इसके बाद इसमें धनिया पत्ता काटकर डाल लें।

दाल तड़का-Dal tadka
दाल तड़का बनाने के लिए आपको करना ये है कि दाल लें और फिर इसमें आप ऊपर से तड़का लगाएं। इसके लिए
-दाल में आप ऊपर से घी, हींग और फिर जीरे का तड़का लगा सकते हैं।
-दाल में आप घी और फिर लाल मिर्च का तड़का लगा सकते हैं।
-घी में लौंग पकाकर आप दाल में डालकर इसका तड़का लगा सकते हैं।
इस प्रकार से आप इन दोनों की टेस्टी डिश को बनाकर खा सकते हैं। इनका स्वाद आपके मन को खुश कर देगा। इसके अलावा मौके के लिहाज से भी आप इन दोनों में से किसी एक का चुनाव कर सकते हैं। आगे जानते हैं पास्ता की सॉस कैसे बनाएं? नोट कर लें रेस्टोरेंट जैसी क्रीमी Pasta Sauce बनाने का सबसे आसान तरीका