Dhanteras 2024 Simple Rangoli Designs Images, Pics, Photos (धनतेरस 2024 की रंगोली डिजाइन्स): आज यानी मंगलवार 29 अक्टूबर से दिवाली (Diwali 2024) के पर्व की शुरुआत हो रही है। गौरतलब है कि दिवाली 5 दिनों का पर्व है, जिसकी शुरुआत धनतेरस (Dhanteras 2024) के साथ होती है जो कि आज है। हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस साल ये खास तिथि 29 अक्टूबर को पड़ रही है। ऐसे में धनतेरस को लेकर लोगों ने तमाम तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Happy Dhanteras 2024 Wishes Images LIVE | Dhanteras Date, Puja Muhurat

धनतेरस के मौके पर लोग कुबेर भगवान की पूजा करते हैं और कई शुभ चीजों की खरीदारी करते हैं। इन सब से अलग धनतेरस पर रंगोली बनाने की भी प्रथा है।

दरअसल, हिंदू धर्म में रंगोली को बेहद शुभ माना जाता है और यही वजह है कि हर खास त्योहार पर लोग अपने घर के अंगन को सुंदर रंगोली से सजाते हैं। ऐसे में अगर आप भी रंगोली बनाना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके बड़े काम का साबित हो सकता है। यहां हम आपके लिए धनतेरस के कुछ बेहद आसान और खूबसूरत रंगोली डिजाइन लेकर आए हैं, आप यहां से आइडिया ले सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं इनपर-

धनतेरस पर घर के आंगन में बनाएं ये कलश वाले रंगोली डिजाइन

धनतेरस के मौके पर अधिकतर लोग ऐसे कलश वाले रंगोली डिजाइन बनाना पसंद करते हैं। इन्हें बनाना भी बेहद आसान होता है, साथ ही ये दिखने में बेहद खूबसूरत भी लगते हैं। ऐसे में इस बार आप भी अपने घर पर इस तरह कलश वाली रंगोली बना सकते हैं।

(P.C- @radhikarangoli/Instagram)
(P.C- @jaishri_rangoliart/Instagram)
(P.C- @radhikarangoli/Instagram)
(P.C- @jaishri_rangoliart/Instagram)

धनतेरस के मौके पर अधिकतर लोग ऐसे कलश वाले रंगोली डिजाइन बनाना पसंद करते हैं। इन्हें बनाना भी बेहद आसान होता है, साथ ही ये दिखने में बेहद खूबसूरत भी लगते हैं। ऐसे में इस बार आप भी अपने घर पर इस तरह कलश वाली रंगोली बना सकते हैं।

लक्ष्मी के पैर वाली रंगोली

वहीं, अगर आप कुछ अलग बनाना चाहते हैं, तो इस तरह लक्ष्मी के पैर वाली रंगोली बना सकते हैं। इन्हें बनाना भी बेहद आसान है, साथ ही ये रंगोली डिजाइन भी आपके घर की खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे।

(P.C- @rangoli_nation/Instagram)
(P.C- @rangoli_nation/Instagram)

रंगोली डिजाइन से अलग जैसा कि ऊपर जिक्र किया गया है, धनतेरस के मौके पर लोग कई चीजें भी खरीदते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस पर किसी भी वस्तु की खरीदारी करने से धन में कई गुना अधिक वृद्धि होती है। इसमें भी खासकर सोना खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। हालांकि, अगर इस साल आपका बजट कुछ टाइट है, तो आप सोने की कुछ ऐसी चीजें खरीद सकते हैं, जो आपको कम पैसों में मिल जाएंगी।

यहां क्लिक कर पढ़ें धनतेरस पर कम पैसों में सोने कैसे खरीदें-