Govardhan Puja, Bhai Dooj 2024 Date: दिवाली 5 दिन का त्योहार है। इस त्योहार की शुरुआत धनतेरस से होती है। पहले दिन धनतेरस, दूसरे दिन छोटी दिवाली या नरक चतुर्दशी, तीसरे दिन दिवाली, चौथे दिन गोवर्धन पूजा और पांचवें दिन भाई दूज को सेलिब्रेट किया जाता है। इस साल धनतेरस का त्योहार मंगलवार 29 अक्टूबर को, इसके बाद नरक चतुर्दशी 30 अक्टूबर को जबकि दिवाली का त्योहार 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को मनाया गया।
जैसा कि ऊपर जिक्र गया है, दिवाली के बाद गोवर्रधन और भाई दूज (भैया दूज) का पर्व मनाया जाता है। हालांकि, इस साल दिवाली की तारीख दो अलग-अलग दिन पड़ने पर अधिकतर लोग गोवर्धन पूजा और भाई दूज की तारीख को लेकर कंफ्यूज हैं। ऐसे में आइए जानते हैं ये त्योहार किस तारीख को मनाए जाएंगे, साथ ही इन्हें मनाने का शुभ मुहूर्त क्या है-
दिवाली का त्योहार भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण जी के 14 वर्षों के वनवास के बाद अयोध्या वापस आने की खुशी में मनाया जाता है।
महालक्ष्मी को भोग में खील, बताशा और मखाने की खीर चढ़ाएं। साथ ही आप महालक्ष्मी को मुरमुरा भी चढ़ा सकते हैं।
दीपावली के लिए आप अशोक के पत्ते और आम के पत्ते का तोरण बना सकते हैं।
छोटी दीपावली पर आपको मीठी भात का सेवन करना चाहिए।
छोटी दिवाली पर तिल के तेल का दीपक जलाएं क्योंकि ये यम देव और दक्षिण दिशा के देवताओं से जुड़ा हुआ है।
छोटी दिवाली यानी नरक चौदस का दिन इसलिए इस दिन चौदह (14) दिए जलाते हैं। इसमें एक दिया यमराज, एक दिया काली और एक दिया भगवान कृष्ण के लिए होता है। बाकी दिए दक्षिण दिशा के लिए होता है।
छोटी दिवाली के दिन यमराज की पूजा की जाती है जो कि दक्षिण दिशा के मालिक हैं। उनके लिए चौमुखी दीपक जलाया जाता है। माना जाता है कि चार बत्ती वाला दीपक जलाने से जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं।
छोटी दिवाली को भगवान श्रीकृष्ण ने नरकासुर नामक राक्षस को मारा था। इसलिए इसे नरक चतुर्दशी भी कहा जाता है। इस दिन लोग यम का दिया निकालते हैं और भगवान की जीत का जश्न मनाते हैं।
धनतेरस: 29 अक्टूबर 2024, दिन मंगलवार
छोटी दिवाली / रूप चौदस/ नरक निवारण चतुर्दशी: 30 अक्टूबर 2024, दिन बुधवार
बड़ी दिवाली: 31 अक्टूबर 2024, दिन बृहस्पतिवार
गोवर्धन पूजा 2024: 2 नवंबर 2024, दिन शनिवार
भाई दूज कब है 2024: 3 नवंबर 2024 , दिन रविवार
धनतेरस के दिन भगवान कुबेर व भगवान धन्वंतरि की पूजा करे। इस दिन सोने-चांदी की चीजें खरीदें। नमक खरीदें, हल्दी और धनिया खरीदें। साथ ही आप झाड़ू भी खरीद सकते हैं।
धनतेरस पर महालक्ष्मी को चावल की खीर और धन कुबेर को धनिया का भोग लगता है।
धनतेरस पर सींक वाली झाड़ू या फूल की झाड़ू खरीदें। प्लास्टिक की झाड़ू ना खरीदें।
ॐ ह्रीं श्रीं क्रीं श्रीं कुबेराय अष्ट-लक्ष्मी मम गृहे धनं पुरय पुरय नमः
ॐ श्रीं ह्रीं दरिद्र विनाशनि धनधान्य समृद्धि देहि,
देहि कुबरे शंख विध्ये नमः
धनतेरस आज यानी 29 अक्टूबर को है।
दिल्ली में भी दिवाली की तारीख 31 अक्टूबर 2024 को ही है। कुछ मंदिरों में ये 1 नवंबर 2024 को मनाया जाएगा।
धनतेरस 29 अक्टूबर 2024 को है और दीपावली 31 अक्टूबर 2024 को है।
धनतेरस का शुभ मुहूर्त है 29 अक्टूबर 06 बजकर 31 मिनट से लेकर 08 बजकर 13 मिनट तक।
2024 में दीपावली की असली तारीख है 31 अक्टूबर 2024
Dhanteras Rangoli Designs 2024: धनतेरस पर घर के आंगन में बनाएं ये कलश वाले रंगोली डिजाइन, यहां देखें फोटो और सेव कर लें डिजाइन
Dhanteras 2024 Bhog Recipe: सीताफल या शरीफा मां लक्ष्मी को जरूर चढ़ता है। धनतेरस के मौके पर लोग इस फल की खीर बनाकर खाते हैं। विस्तार से पढ़ें सीताफल के खीर की रेसिपी
दीप जलें तो रोशन आपका जहान हो,
पूरा आपका हर एक अरमान हो,
मां लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहे आप पर,
इस धनतेरस पर आप बहुत धनवान हों।
हैप्पी धनतेरस 2024
कार्तिक मास द्वितीया तिथि की शुरुआत 2 नवंबर को रात में 8 बजकर 21 मिनट पर होगा और कार्तिक द्वितीया तिथि 3 नवंबर को रात में 10 बजकर 5 मिनट पर समाप्त हो रही है। ऐसे में भाई दूज 3 नवंबर को मनायी जाएगी यानी रविवार के दिन।
भाई दूज दिवाली के दो दिन बाद, कार्तिक मास की द्वितीया तिथि को मनाई जाती है। इस साल ये तिथि 2 नवंबर यानी रविवार के दिन है।
दिवाली 2024 इस बार 31 अक्टूबर 2024 को है। ऐसे में आप कम समय में भी ये रंगोली डिजाइन बना सकते हैं। जैसे
– दिया रंगोली डिजाइन-Simple Diya rangoli
– स्वास्तिक वाली रंगोली-Swastik Rangoli Design
– मोर रंगोली डिजाइन-Peacock rangoli design
– लक्ष्मी चरण रंगोली डिजाइन-lakshmi charan rangoli design
– लक्ष्मी कमल रंगोली डिजाइन-lakshmi kamal rangoli design
धनतेरस पर देवी लक्ष्मी के भाई कुबेर देव की पूजा होती है। ऐसे में इस दिन आप उनका प्रिय कुबेराक्षी का पौधे को खरीदकर अपने घर में लगा सकते हैं। इस पौधे को क्रसुला प्लांट भी कहते हैं।
-धनतेरस के दिन सोना, चांदी, तांबा और अन्य धातुओं को खरीदना शुभ माना जाता है।
-गोमती चक्र खरीदें
-बर्तन खरीदें
-झाड़ू खरीदें
-धनिया खरीदें
-मछली खरीदें
-श्रृंगार का सामान खरीदें
दीपावली का त्योहार कार्तिक माह की अमावस्या की रोत को मनाई जाती है। इस बार ये 31 अक्टूबर 2024 को पड़ी रही है, ऐसे में दिवाली 2024, 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी।
धनतेरस त्रयोदशी तिथि को मनाई जाती है। इस दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की पूजा होती है। ऐसे में ये तिथि इस बार 29 अक्टूबर 2024 को पड़ रही है।
साल 2024 में धनतेरस,दीपावली और भाई दूज कब है, आइए जानते हैं सही तारीख।
