Devi Chitralekha: देवी चित्रलेखा भारत की एक प्रसिद्ध एवं सबसे कम उम्र की साध्वी हैं। वो अपने मॉटिवेशनल स्पीच के लिए भी जानी जाती हैं। माना जाता है कि देवी चित्रलेखा के जन्म के समय कुछ जाने-माने साधु उनके घर पधारे थे। उस समय उन्हें आभार हुआ जैसे कि इस बच्ची में कुछ खास बात है। तब से ही उन्हें चमत्कारी कहा जाने लगा। आइए जानते हैं उनसे जुड़ी खास बातें –

Continue reading this story with Jansatta premium subscription
Already a subscriber? Sign in करें

कहां हुआ है जन्म: हरियाणा के पलवल जिले के गांव खांबी में 19 जनवरी, 1997 को तुकाराम शर्मा और चमेली देवी के घर देवी चित्रलेखा का जन्म हुआ था। भजन और उपदेश के साथ चित्रलेखा ने अपनी पढ़ाई भी जारी रखी। गांव के ही एक सरकारी विद्यालय से उन्होंने स्कूलिंग की है। चित्रलेखा का एक भाई भी है। साध्वी चित्रलेखा हरियाणा की गुरुदेव हैं।

कहां से मिली दीक्षा: ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखने वाली चित्रलेखा के घर में शुरू से ही भक्तिमय माहौल रहा है। बचपन से ही उनके पिता व दादा उन्हें अपने साथ कई धार्मिक कार्यक्रमों में लेकर जाया करते थे। जब चित्रलेखा 4 साल की हुईं, तो उन्होंने गौदिया वैष्णव के बारे में जानना शशुरू किया। साधु श्री श्री गिरधारी बाबा उनके गुरु बने।

वहीं, 6 साल की उम्र में ब्रज के साधु रमेश बाबा ने उन्हें दीक्षा देना प्रारंभ किया। जब उनकी शिक्षा खत्म होने वाली थी, तब उनके गुरु ने उन्हें अपने विचार साझा करने को कहा। साध्वी चित्रलेखा ने अपने धार्मिक विचारों को इतने अच्छे तरीके से बयां किया कि सभी श्रोता हैरान रह गए।

शादीशुदा हैं साध्वी चित्रलेखा: देवी चित्रलेखा के भक्तों की संख्या करोड़ों में है। अक्सर भक्तों के मन में ये सवाल आता है कि देवी चित्रलेखा शादीशुदा हैं या नहीं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि साध्वी चित्रलेखा साल 2017 में परिणय सूत्र में बंध चुकी हैं। 23 मई 2017 को गौ सेवा धाम अस्पताल, पलवल में बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के माधव तिवारी उर्फ माधव प्रभु जी के साथ साध्वी ने सात फेरे लिए थे।

सोशल मीडिया पर हैं एक्टिव: देश ही नहीं, विदेश में भी साध्वी चित्रलेखा को सुनने वाले कई लोग हैं। यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राष्ट्र और अफ्रीका में भी देवी चित्रलेखा के भक्त मौजूद हैं। यूट्यूब पर साध्वी चित्रलेखा के वीडियोज को करोड़ों में व्यूज़ मिलते हैं। वहीं, इनका ऑफिशियल अकाउंट इंस्टाग्राम पर भी है। इस सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर चित्रलेखा जी के 5 लाख से भी ज्यादा फॉलोवर्स हैं। जबकि वो केवल 25 लोगों को ही फॉलो करती हैं।

Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा जीवन-शैली समाचार (Lifestyle News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
First published on: 19-12-2020 at 18:01 IST