Dev Diwali Rangoli Design: देव दिवाली का पर्व दीपावली के ठीक 15 दिन बाद मनाया जाता है। इसे देव दिवाली या ‘देवताओं की दिवाली’ के नाम से भी जाना जाता है। इस त्योहार को हर साल कार्तिक पूर्णिमा की रात को मनाया जाता है। इस साल देव दीपावली 5 नवंबर को मनाई जाएगी।
वहीं, देव दिवाली के दिन भी घरों को दीपों, फूलों और रंगों से सजाया जाता है। वहीं, इस खास दिन पर लोग रंगोली भी बनाते हैं। ऐसे में इस देव दिवाली आप भी कुछ अलग तरीके से रंगोली को बना सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपके लिए फूलों से बनने वाली रंगोली डिजाइन्स को लेकर आए हैं, जिन्हें आप आसानी से बना सकते हैं।

देव दिवाली के अवसर पर आप यह सुंदर रंगोली बना सकते हैं। इसे तरह-तरह के फूलों से तैयार किया गया है, जो देखने में बहुत सुंदर लगती है। आप इसे दीवार के सहारे भी बना सकते हैं।





