गर्मियों के शुरू होते ही लोग पहाड़ी इलाकों में घूमने की प्लानिंग करने लगते हैं। शहर की प्रदूषित हवा से प्रकृति की खुली और ताजी हवा में सांस लेने की बात ही कुछ और है। गर्मियों के मौसम में लोग अक्सर छुट्टियां मनाने के लिए ऐसी जगह को तलाशते हैं, जहां वह प्रकृति के सौंदर्य को देख सकें और एंजॉय कर सकें। पहाड़, नदी, झरने, झील और घने जंगलों के इलाके में लोग छुट्टियां बिताना पसंद करते हैं। भारत एक ऐसा देश है, जहां पर घूमने के लिए जगहों की कमी नहीं है। तो आइए बताते हैं कि आपके बजट अनुसार गर्मियों में घूमने के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन कौन-कौन सी हैं।

दार्जिलिंग: चाय के बागानों के लिए मशहूर दार्जलिंग काफी खूबसूरत है। पश्चिम बंगाल का यह शहर किसी स्वर्ग से कम नहीं है। पहाड़ों के बीच में स्थित यह शहर अपने आप में ही काफी खास है। लेकिन यहां स्थित मठ लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र है।

मसूरी: देहरादून से 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मसूरी एक बेहद ही खूबसूरत शहर है। उत्तराखंड राज्य में स्थित यह शहर पर्यटन के लिए काफी मशहूर हैं। अक्सर लोग गर्मियों के दौरान मसूरी का रुख करते हैं।

कसोल: पहाड़ी क्षेत्रों में सबसे ज्यादा हिमाचल प्रदेश का कसोल क्षेत्र मशहूर है। यह कुल्लू से करीब 42 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। कसोल में बहने वाली पावर्ती नदी इस जगह को और भी खास बना देती है। यूं तो शिमला या फिर मनाली के मुकाबले यह जगह छोटी है, लेकिन इसकी खूबसूरती पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रहती है।

कुर्ग: यह जगह कर्नाटक में स्थित है। कुर्ग की खूबसूरती आपके मन को मोह लेती है। जंगलों और पहाड़ों के बीच बसे इसे इलाके में प्रकृति अपनी सुंदरता बिखेरती नजर आ जाती है।

औली: उत्तराखंड में स्थित औली भारत की सबसे ठंडी जगहों में से एक है। यहां की हरियाली किसी का भी मन मोह लेती है। औली में आप ट्रैकिंग का भी आनंद उठा सकते हैं। बता दें, सिंतबर से फरवरी के महीने में यहां पर बर्फबारी होती है।

गोवा: गोवा का नाम आते ही लोगों के मन में मौज-मस्ती के ख्याल आने लगते हैं। अपने मनमोहक समुद्र तटों के लिए दुनियाभर में मशहूर गोवा में विदेशों से भी लोग घूमने आते हैं। यहां की खूबसूरती आपके दिल को छू लेती है।

लद्दाख: गर्मियों के मौसम में लोग लद्दाख जाना सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। बाइक के शौकीनों के लिए तो यह किसी डेस्टिनशन से कम नहीं है। यहां का गुलाबी मौसम, झीलें और तरह-तरह की चट्टानें लोगों को काफी पसंद आती हैं।