Jhaiyon ko dur karne ke upay: बढ़ती उम्र के साथ स्किन सेल्स के रिपेयर होने की स्पीड कम हो जाती है। वहीं हार्मोनल बदलाव, धूप, प्रदूषण और ज्यादा ब्यूटी प्रोडक्ट करने की वजह से चेहरे पर झाइयां आने लगती हैं। शरीर में विटामिन ए, बी12, विटामिन सी और ई की कमी होने पर भी झाइयों की परेशानी हो सकती है। इससे चेहरे पर लाल छोटे-चपटे या हल्के भूरे रंग के धब्बे दिखने लगते हैं। यह धीरे-धीरे परमानेंट होने लगते हैं। ये न केवल देखने में बुरे लगते हैं बल्कि कई बार समय के साथ-साथ इनका आकार भी बढ़ने लगता है। फेमस डर्मेटोलॉजिस्ट अंकुर सरीन ने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर करके झाइयों से छुटकारा पाने के 3 आसान तरीके बताए हैं, आइए जानें इसके बारे में।
पुरानी से पुरानी झाइयां दूर करने के उपाय | jhaiyon ko kaise dur kare
एक्सफोलिएशन है जरूरी
चेहरे से झाइयां दूर करने के लिए आपको 7 दिन में 2 से 3 बार स्किन को एक्सफोलिएट करना चाहिए। ऐसा करने से चेहरे से डेड स्किन सेल्स का सफाया हो जाता है। इससे स्किन साफ नजर आती है। इतना ही नहीं एक्सफोलिएट प्रोसेस करने से त्वचा से एक्सट्रा मेलेनिन को कम करने में भी मदद मिलती है। इससे झाइयों से निजात पाने में मदद मिलती है।
कोजिक एसिड का करें इस्तेमाल
चेहरे पर झाइयां की वजह से बने डार्क स्पॉट्स को कम करने के लिए डर्मेटोलॉजिस्ट कोजिक एसिड का इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं। उनके मुताबिक कोजिक एसिड भी चेहरे पर ज्यादा मेलेनिन के प्रोडक्शन को कम करने में मदद करता है। इससे झाइयों का सफाया करने में मदद मिलती है।
एंटीऑक्सीडेंट्स का करें सेवन
अगर आप भी चेहरे पर झाइयां आने से परेशान हैं तो इससे छुटकारा पाने के लिए डॉ. सरीन एंटीऑक्सीडेंट्स का सेवन करने की सलाह देते हैं। उन्होंने बताया इसके लिए आपको विटामिन सी और ग्लूटाथियोन को डाइट में शामिल करना बेहद जरूरी है। आप एक्सपर्ट्स की सलाह पर इसके लिए सप्लीमेंट्स भी ले सकते हैं।
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।
