Famous food of chandni chowk: दिल्ली में शॉपिंग का नाम आते ही लोगों के दिमाग में सिर्फ इसी जगह का नाम आता है। दरअसल, ये जगह अपने खास जायके और स्टाइल के लिए फेमस है। हम बात दिल्ली के चांदनी चौक (famous food of chandni chowk) की कर रहे हैं जहां यूं तो लोग सस्ते दानों पर कपड़े और शादी की चीजें खरीदने जाते हैं। लेकिन, ये जगह खाने की कुछ फेमस चीजों के लिए भी जानी जाती है। यहां है पुराने दुकान, पुराने पकवान और फिर सालों पुरानी रेसिपी का स्वाद। तो आइए, जानते हैं चांदनी चौक जाएं तो क्या-क्या खाकर आएं।

चांदनी चौक के फेमस फूड्स-Famous places to eat in chandni chowk

रबड़ी जलेबा-Rabdi Jaleba in Chandni chowk

चांदनी चौक का रबड़ी जलेबा बहुत ही फेमस है। इसका स्वाद गजब का होता है। आप जब भी जाएं तो यहां के रबड़ी जलेबा जरूर खाकर आएं। यहां की रबड़ी बिलकुल घर जैसी बनी होती है और जलेबा 100 ग्राम का एक होता है। ये दरीबा बाजार के पास है जहां से आप जाकर इसे खा सकते हैं।

लोटन छोले कुलचे-Lotan Chole Kulche

चावड़ी बाज़ार मेट्रो स्टेशन के पास स्थित लोटन के छोले कुलचे अपने ज़ायकेदार छोले के लिए जाने जाते हैं। ये कम, मध्यम और मसालेदार विभिन्न मसालों के स्तर में आते हैं। इस स्ट्रीट फूड को खाने वाले लोगों के लिए फेमस प्लेस है। तो आप चांदनी चौक जाएं तो बिना लोटन के छोले कुलचे खाए न लौटें।

कल्लू निहारी-Kallu Nihari

कल्लू उस्ताद का नाम दिल्ली में निहारी का पर्याय है। दिल्ली 6 की संकरी गलियों में स्थित ये निहारी शॉप नॉन वेज पसंद करने वाला का फूड प्वाइं है। अति-नरम मटन, मसालों के गजब मिश्रण के साथ कुलचे के साथ मिलकर आपके मुंह का स्वाद बदल सकता है। माना जाता है कि दिल्ली आए और आपने कल्लू की निहारी नहीं खाई है तो हमारा पुरानी दिल्ली का अनुभव अधूरा है।

काके दी हट्टी-Kake Di Hatti

काके दी हट्टी दिल्ली का सबसे प्रतिष्ठित ढाबा है। अगर आपको लगता है कि आपने बेहतरीन दाल मखनी और भरवां नान खाना है तो यहां आएं। यहां लोग इसके लाजवाब जायके का स्वाद लेने आते हैं। तो अगर कभी दिल्ली जाए तो इन चीजों का स्वाद जरूर लें।