Dark Underarms Causes and Treatment- डार्क अंडरआर्म्स कई बार हमारे लिए मुश्किल खड़ी कर देते हैं। हम कुछ ऐसा पहनना चाहते हैं जो हमें बहुत पसंद है लेकिन अपने डार्क अंडरआर्म्स के कारण हम स्लीवलेस नहीं पहन पाते। हमारे अंडरआर्म्स के डार्क होने के कई वजहें हो सकते हैं। कुछ हेयर रिमूवल क्रीम्स का इस्तेमाल अंडरआर्म्स को काला बनाता है। केमिकल युक्त परफ्यूम के इस्तेमाल से हमारे अंडरआर्म्स काले पड़ जाते हैं। मृत त्वचा और पसीना भी डार्क अंडरआर्म्स का कारण बनते हैं।

लेकिन डार्क अंडरआर्म्स कोई ऐसी बला नहीं है जिससे छुटकारा न पाया जा सके। कुछ घरेलू उपायों को अपनाकर इससे छुटकारा पाया जा सकता है। इसके लिए आप बेकिंग सोडा, लेमन जूस और गन्ने का रस का इस्तेमाल करें। हम इसे बनाने का तरीका आपको बता रहे हैं-

डार्क अंडरआर्म्स के लिए घरेलू उपाय (Home Remedy For Dark Underarms)- इसके लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच बेकिंग सोडा, 2 चम्मच नींबू का रस और 2 चम्मच गन्ने का रस लें। इस मिश्रण को तब तक चलाएं जब तक इसके अंदर के बबल्स न ख़त्म हो जाएं। अब इस मिश्रण को अपने अंडरआर्म्स में लगाएं। 10 मिनट के बाद उसे साफ पानी से धो लें। यह ध्यान रखें कि मिश्रण अच्छी तरह से मिला हुआ हो, दानेदार न हो।

इसके अलावा आप इन टिप्स का इस्तेमाल भी कर सकते हैं-

सेब का सिरका और बेकिंग सोडा- दो चम्मच सेब के सिरके में दो चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं। अच्छे से मिलाकर इसे अपने अंडरआर्म्स में लगाएं और करीब 10 मिनट बाद उसे धो लें। हफ्ते में दो या तीन बार ऐसा करें।

 

एलोवेरा- एलोवेरा कितना उपयोगी होता है, इससे सब वाकिफ हैं। यह हमारे अंडरआर्म्स के लिए भी बहुत फायदेमंद है। एलोवेरा की पत्तियों से उसका जेल निकालकर उसे अंडरआर्म्स पर लगाएं। 15 मिनट बाद धो लें। हफ्ते में इसे 3 से 4 बार अपनाएं, फायदा होगा।

 

हल्दी, दूध और शहद का मिश्रण- हल्दी, दूध और शहद को एक – एक चम्मच लेकर उसका पेस्ट तैयार कर लें। अंडरआर्म्स पर लगाकर करीब 20 मिनट के बाद उसे धो लें। हफ्ते में ऐसा दो बार करें, अंडरआर्म्स लाइट होने लगेंगे।