Dant dard ke gharelu upay: दांत में दर्द होने की समस्या से हर इंसान कभी न कभी परेशान होता ही है। ये दर्द कभी-कभी अपने आप कुछ ही दिनों में सही हो जाता है। लेकिन कभी ये इतना भयानक होता है कि एक मिनट भी लोगों को चैन नहीं आता है। अगर आप भी दांत में दर्द से परेशान रहते हैं तो आपको कुछ चीजों को खाने-पीने से परहेज करना चाहिए। क्योंकि ये चीजें आपका दर्द बढ़ा सकते हैं। आइए जानें इसके बारे में।
क्यों होता है दांत में दर्द?
दांत में दर्द होने के कई कारण हो सकते हैं। दांत में कैविटी, सड़न, दाढ़ निकलने, सेंसिटिविटी बढ़ने की वजह से भी दांत में दर्द हो सकता है।
दांत में दर्द होने पर क्या न खाएं ?
सॉफ्ट ड्रिंक
दांतों में दर्द होने पर सॉफ्ट ड्रिंक या कोल्ड ड्रिंक भूलकर न पिएं। इनके सेवन से दर्द बढ़ सकता है। क्योंकि इनमें सोडा की मात्रा काफी होती है जो दर्द बढ़ा सकती है। इनमें फॉस्फोरस एसिड और सिट्रिक एसिड होता है। जिससे हमारे दांतों की परत में तकलीफ हो सकती है।
एल्कोहल
यूं तो बहुत सारे लोग सावन में एल्कोहल का सेवन नहीं करते हैं। लेकिन अगर आपके दांत में दर्द है तो आपको भूलकर इसे नहीं लेना है। क्योंकि इसे पीने से मुंह सूखने लगता है। इससे मुंह में सलाइवा कम बनता है। ऐसी स्थिति में खाना दांत से चिपकने लगता है। इससे दांत में दर्द बढ़ सकता है।
कच्ची सब्जियां और मीट
जब आपके दांत में दर्द हो तो आपको गलती से भी कच्ची सब्जी या मीट नहीं खाना चाहिए। क्योंकि इनको चबाने से दांतों में दर्द हो सकता है। इसलिए दांत में दर्द होने पर आपको इनका सेवन नहीं करना है।
मीठी चीजें
दांत में दर्द से परेशान लोगों को मीठी चीजों से भी दूर रहना चाहिए। क्योंकि ये आपके दर्द को ट्रिगर कर सकती हैं। इसलिए रिफाइंड शुगर के अलावा चॉकलेट, टॉफी या मिठाई का सेवन न करें।
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।
उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: इन चीजों को खाने से रात में नहीं आती है नींद, यहां जानिए नाम और तुरंत रोक दें सेवन | Raat ko Neend Na aaye To Kya Kare