Gold Nose Ring Designs: तीज-त्योहार का समय चल रहा है। एक के बाद एक त्योहार आने वाले हैं। सावन शुरू हो गया है। रक्षाबंधन और हरियाली तीज के लिए भी महिलाओं ने तैयारी संग खरीददारी शुरू कर दी है। कोई तीज-त्योहार या फंक्शन हो और ज्वेलरी की बात न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। ज्वेलरी यानी आभूषण न केवल महिला के श्रृंगार का अहम हिस्सा है बल्कि यह उनकी सुंदरता में चार-चांद लगाने का काम करता है। यूं तो आजकल बहुत कम लोग ही नोज पियर्सिंग करवाते हैं। लेकिन जिन महिलाओं को नोज रिंग या नोज पिन पहनने का शौक होता है उन्हें हमेशा नई डिजाइन की तलाश रहती है। लेकिन बजट कम होने की वजह से जल्दी-जल्दी गोल्ड की नोजरिंग बदलना संभव नहीं हो पाता है।
कुछ महिलाएं सोने के पतले तार से नहीं नोज रिंग पहनना पसंद करती हैं तो किसी को स्टोन, पर्ल या डिजाइन्स में कॉम्बिनेशन भाता है। स्पेशल ओकेजन पर हमेशा महिलाएं Unique Nose Stud पहनना चाहती हैं। ऐसे में यहां हम आपके लिए Gold की ऐसी nose pin की डिजाइन्स लेकर आए हैं, जिन्हें आप 5 हजार रुपये के अंदर-अंदर खरीद या बनवा सकते हैं। तो कंजूसी छोड़िए और छोटे साइज में ऐसे नोज रिंग खरीदिए। इससे आपकी सुंदरता में चार-चांद लग जाएंगे।

फ्लावर गोल्ड नोज स्टड (Flower Gold Nose Stud) इन दिनों सबसे ज्यादा ट्रेंड में हैं। इनमें बीच में सफेद मोती लगा होता है, जो देखने में बहुत सुंदर लगता है।

बो शेप नोज रिंग (Bow Shaped Nose Ring) भी आपके चेहरे की सुंदरता को बढ़ाने का काम करेगी। यह बाकी डिजाइन्स से ज्यादा अलग और खूबसूरत लगती है।

हर्ट शेप नोज पिन (Heart Shaped Nose Ring) में भी आप नोज रिंग खऱीद या बनवा सकते हैं। ये आपको 5 हजार रुपये से कम में पड़ेगी।

एथनिक नोज रिंग (Nose Ring Ethnic Nose Ear Pin) महिलाओं के चेहरे पर बहुत अच्छी लगती हैं। इन दिनों ये खूब पसंद की जा रही हैं।

यूनिक नोज पिन (Unique Nose Stud) इस समय बहुत ट्रेंड में हैं। इन्हें पहनना बेहद आसान है। चेहरे के साइज के हिसाब से इन्हें एडजस्ट किया जा सकता है।

सोलिड गोल्ड नोज पिन (Solid Gold Nose Stud Ring) रोजाना पहनने के लिए परफेक्ट रहेगी। यह बहुत लंबी चलती हैं टूटती भी जल्दी नहीं हैं।

गोल्ड नोज स्टड (Gold Nose Stud) में आप लटकन वाली डिजाइन खरीद सकती हैं। तीज-त्योहार पर साड़ी के साथ पहनने के लिए ये परफेक्ट रहेगी।


स्टोन गोल्ड नोज स्टड (gold stone nose stud) हमेशा फैशन में रहती हैं। इनमें आप अपनी पसंद के मुताबिक बड़ा या छोटा डिजाइन पसंद कर सकती हैं।।
उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: सावन में गाउन, सूट से लेकर साड़ी पर जचेंगे ये Sawan Special Nail Art Designs, हाथ लगेंगे बेहद खूबसूरत