Curry Plant Gardening Tips: करी के पत्ते का सेवन करना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसका इस्तेमाल किचन में बड़े पैमाने पर किया जाता है। इसको घर पर ही आसानी से उगाया जा सकता है। हालांकि, कई बार ऐसा होता है कि लाख कोशिशों के बावजूद भी करी पत्ता का पेड़ सही से नहीं पनपता है। खास कर बरसात के मौसम में करी पत्ता का पेड़ सही से नहीं उगता है।

करी पत्ता के पेड़ को किसी खास केयर की जरूरत नहीं होती है। हालांकि, कई बार इसके पेड़ में ग्रोथ रुक जाती है, जिसके कारण इसका देखभाल करना होता है। अगर आपके भी घर पर करी पत्ता का पेड़ है तो इस लेख में बताए गए आसान तरीके से ग्रो करा सकते हैं।  

समय-समय पर धूप-पानी का रखें ख्याल

करी के पत्ते को पर्याप्त मात्रा में धूप और पानी की जरूरत होती है। अगर समय-समय पर इसको धूप नहीं मिलता है तो करी पत्ता का पेड़ मुरझाने लगता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में पानी डालना होता है। हालांकि, इसमें अधिक मात्रा में पानी डालने से इसका पौधा सड़ने लगता है।  

मिट्टी को उपजाऊ बनाए रखें

करी पेड़ के पत्ते को हरा भरा बनाए रखने के लिए आपको इसकी मिट्टी को उपजाऊ बनाए रखना जरूरी होता है। समय-समय पर इसकी गुड़ाई करना चाहिए। इसके लिए सबसे पहले आप मिट्टी को खोद लें और आसपास की गंदगी को साफ कर लें। आप इसमें खाद भी डाल सकते हैं। आप पानी में एप्सम साल्ट को मिलाकर इसकी मिट्टी में डाल सकते हैं। इससे पेड़ को हरा-भरा करने में मदद मिलती है।

नीम के तेल का करें छिड़काव

कई दफा करी के पेड़ पर कीड़े हो जाते हैं। इसको भगाने के लिए आप नीम के तेल का छिड़काव कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले एक कप में नीम का तेल डालकर एक घोल बना लें। फिर एक स्प्रे बॉटल में इस घोल को डाल लें और पेड़ों पर छिड़काव करें। इससे कीड़े भाग जाएंगे।