एक्सपर्ट्स मानते हैं कि चेहरे पर दही का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। किसी भी स्किन टाइप के लोग फिर चाहे उनकी त्वचा ड्राय या ऑयली हो, अपनी स्किन पर दही लगा सकते हैं। इससे चेहरे पर तुरंत निखार आता है, विशेषज्ञों के अनुसार 2 चम्मच दही चेहरे पर करामाती असर दिखा सकती है। दही को स्किन के लिए एक कंप्लीट रेमेडी कहा जाता है। आइए जानते हैं कैसे है मददगार –

चेहरे पर आएगा निखार – त्वचा विशेषज्ञों के अनुसार अगर आपको तत्काल चेहरे पर निखार लाना है तो दही का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे नॉर्मल तरीके से 10 मिनट तक पूरे चेहरे पर लगाएं। फिर चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से साफ करें। इससे फेस पर इंस्टेंट ग्लो आएगा।

दूर होंगी झुर्रियां और झाइयों की परेशानी – विशेषज्ञों के अनुसार झुर्रियों और झाइयों के लिए दही किसी काल से कम नहीं है। आप किसी फेस पैक में मिलाकर या फिर केवल दही भी चेहरे पर अप्लाई कर सकते हैं। इससे चेहरे पर रिंकल्स या फिर दूसरे एंटी-एजिंग साइंस नजर नहीं आएंगे।

कम होगी पिंपल्स की समस्या – मुंहासे और उनसे होने वाले दाग-धब्बों को दूर करने में दही फायदेमंद साबित होती है। इसमें मौजूद गुण स्किन सेल्स को पोषण प्रदान करता है और डैमेज सेल्स रिपेयर होते हैं।

डार्क सर्कल्स से मिलेगा छुटकारा – काले घेरों को दूर करने में भी दही मददगार साबित होता है। आंखों के नीचे इसे लगाएं और हल्के हाथों से मिलाएं। ये आंखों के नीचे की त्वचा को बगैर डैमेज किये उसे साफ करती है।