होली हिन्दू धर्म एक महत्वपूर्ण उत्सव है जिसे खुशियों और रंगों के साथ मनाया जाता है। ये त्योहार फाल्गुन मास की पूर्णिमा के अगले दिन मनाया जाता है, जब लोग गुलाल, फूल और पानी से होली खेलते हैं। ये त्योहार उत्साह, खुशियां और सजीवता का प्रतीक है। होली को प्रेम और एकता के त्योहार के रूप में भी जाना जाता है, क्योंकि यह त्योहार लोगों को एक साथ लाता है। ये दिन जात-पात,ऊंच नीच की सभी भावनाओं को मिटाता है और प्यार का संदेश देता है। होली के दिन लोग एक-दूसरे को गुलाल लगाते हैं और होली की बधाई देते हैं। इस दिन पारंपरिक मीठे पकवान जैसे गुजिया,नमकीन और पापड़ खास तौर पर बनाते हैं।
इस दिन घर आंगन को खूबसूरत रंगोली डिजाइन बनाकर सजाया जाता है। खुशी और त्योहार के मौके पर रंगोली बनाना शुभ माना जाता है। रंगोली के बिना घर आंगन सूना दिखता है। रंगोली सुख समृद्धि और शांति का प्रतीक होती है। रंगों का उत्सव होली रंगोली के बिना अधूरी है।
रंगों के इस त्योहार के मौके पर आप भी अपने आंगन को रंगोली से सजाना चाहते हैं तो हम आपको बेहद आसान और ट्रेंडिंग डिजाइन के बारे में बताते हैं जिन्हें आप घर के आंगन में बना सकते हैं। आप चाहें तो पूजा घर से लेकर,आंगन और कमरे तक में रंगोली के खूबसूरत डिजाइन बना सकते हैं। रंगोली बनाने के लिए आप खूबसूरत तरह-तरह के फूल और रंगों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए हम आपको कुछ खूबसूरत रंगोली डिजाइन के बारे में बताते हैं जिन्हें आप होली के दिन अपने घर आंगन में सजा सकते हैं।





