खाने को स्वादिष्ट बनाने के लिए उन खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए जो खाने के स्वाद को बढ़ाने के साथ आपके स्वास्थ्य को भी सुधार सके। इसी तरह खाने को स्वादिष्ट बनाने के लिए धनिये का इस्तेमाल किया जाता है। यह स्वाद के साथ खाने के रंग को भी बदल देता है। धनिये के पत्ते में कई पोषक तत्व होते हैं जो आपको शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। धनिया पत्ती में विटामिन, मिनरल्स और अमीनो एसिड होते हैं जो शरीर को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचाने में मदद करते हैं। धनिया पत्ती का सेवन डायरिया, एनीमिया जैसी समस्याओं को भी दूर करने में मददगार होता है। धनिये में विटामिन सी, विटामिन के, प्रोटीन, कैल्शियम, थाइमीन केरोटिन और पोटेशियम भी होता है जिससे शरीर को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। तो आइए आपको धनिये के सेवन से होने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में बताते हैं।

कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम:
धनिये में लिनोलेइक एसिड, ओलेइक एसिड, पाल्मेटिक एसिड, स्टीयरिक एसिड और एस्कॉर्बिक एसिड होते हैं जो रक्त में कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मदद करते हैं। इसके साथ ही यह बुरे कोलेस्ट्रॉल एलडीएल को जमने से रोकने में मददगार होते हैं।

आंखों की रोशनी तेज:
धनिये में विटामिन ए, विटामिन सी फॉस्फोरस जैसे कई एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो दृष्टि दोष से रोकथाम करते हैं। इसके साथ ही धनिया आंखों पर तनाव को कम करने में मदद करता है।

त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर करने में:
धनिये में एंटीसेप्टिक, एंटीफंगल और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो त्वचा से विषाक्त पदार्थ बाहर निकालने में मदद करते हैं। धनिया फंगल इंफेक्शन और शुष्क त्वचा से भी आपको बचाने में मदद करता है।

एनीमिया से रोकथाम:
धनिये में उच्च मात्रा में आयरन होता है जो एनीमिया से ग्रसित लोगों के लिए फायदेमंद होता है। शरीर में आयरन की कमी की वजह से थकावट सांस की दिक्कत जैसी कई समस्याएं होने लगती हैं। शरीर के बाकि अंगों के सही तरीके से कार्य के लिए आयरन फायदेमंद होता है।

पेट के लिए लाभकारी:
धनिये की पत्तियां पाचन और जी मिचलाने की समस्या को दूर करने में मदद करता है। यह पाचन तंत्र में ज्यादा डाइजेस्टिव एंजाइम और जूस का उत्पादन करता है। जिससे पेट संबंधी समस्याएं नहीं होती हैं।