Cold Showers vs Hot Showers: राजधानी दिल्ली सहित पूरे देश में सर्दी ने अपना जलवा दिखाना शुरू कर दिया है। इस मौसम में नहाना कुछ लोगों के लिए बड़ा टास्क जैसा लगता है। वहीं, नहाने के लिए अधिकतर लोग गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, इस पर कई बार काफी बहस होती रहती है कि सर्दी के मौसम में किस पानी से नहाना बेहतर होता है।
सर्दी के मौसम में सही तापमान के पानी से नहाना चाहिए। नहाने का पानी आपके शरीर की और खास कर त्वचा पर काफी गहरा प्रभाव छोड़ता है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि सर्दी के मौसम में किस पानी से नहाना बेहतर ऑप्शन हो सकता है।
क्या सर्दी में गर्म पानी से नहाना चाहिए?
कई बार लोग गर्म पानी से नहाते हैं तो सीधे सिर पर डाल लेते हैं। हालांकि, यह आपके लिए खतरनाक हो सकता है। गर्म पानी से नहाने के कारण आपकी त्वचा रूखी हो सकती है। गर्म पानी अपके शरीर की नेचुरल ऑयल को खत्म कर सकती है। अगर शरीर पर उबलते हुए गर्म पानी को डालेंगे तो इससे आपकी स्किन जल भी सकती है।
ठंडा पानी
सर्दी में ठंडा पानी से नहाने से बचाना चाहिए। सर्दी के मौसम में ठंडा पानी नहाने के लिए अनुकूल नहीं होता है। ठंडा पानी से नहाने से सर्दी के मौसम में ठंड और बढ़ सकती है और शरीर को नुकसान भी हो सकता है।
गुनगुना पानी है सबसे बेस्ट विकल्प
सर्दी के मौसम में नहाने के लिए सबसे अच्छा विकल्प गुनगुना पानी है। यह न तो अधिक गर्म होता है और न ही अधिक ठंडा होता है। सर्दी के मौसम में गुनगुने पानी से नहाने से शरीर को आराम मिलता है और थकावट दूर होती है। गुनगुना पानी शरीर की त्वचा को हाइड्रेट रखता है। गुनगुने पानी से नहाने से शरीर में खून का संचार बेहतर तरीके से होता है, जिससे मांसपेशियों को आराम मिलता है।