Delhi-Ncr ke paas ghumne ki jagah: क्रिसमस या नए साल पर घूमने का प्लान बना रहे हैं और दिल्ली-NCR से कहीं दूर किसी शांत जगह पर जाना चाहते हैं? ऐसी जगह की तलाश में हैं जो शांत हो, जहां की हवा यहां से साफ हो और सुकून के साथ आप वहां वक्त गुजार पाएं और कुछ अलग अंदाज में सेलिब्रेशन करना चाहते हैं तो यहां हम आपको कुछ सुझाव देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं दिल्ली के आसपास की उन 5 बेहतरीन जगहों (Places Near Delhi for New Year Celebration) के बारे में जहां आप नए साल का जश्न मना सकते हैं और ये ज्यादा दूर भी नहीं हैं।
दिल्ली से नैनीताल | Delhi to Nainital
दिल्ली से नैनीताल की दूरी लगभग 299 किमी है। ऐसे में आप यहां जाने का प्लान बना सकते हैं। यहां की हरी भरी पहाड़ियां आपकी आंखों को सुकून देंगी। नैनी झील यहां की बेस्ट जगह है। दिल्ली से आप यहां करीब 7 घंटे में ड्राइव करके आराम से पहुंच सकते हैं। यहां आप टिफिन टॉप, हनुमान गढ़ी सूर्यास्त, नैना देवी मंदिर, नैनी झील, पंगोट और किलबरी पक्षी अभयारण्य देख सकते हैं।
दिल्ली से जैसलमेर | Delhi to Jaisalmer
जैसलमेर को राजस्थान का ‘गोल्डन सिटी’ कहा जाता है। यह दिसंबर में घूमने के लिए बेस्ट है। अगर आप ठंडी जगहों पर घूमना नहीं चाहते, तो आप दिल्ली से 11 घंटे की ड्राइव करके इस गर्म जगह पर भी आ सकते हैं। ट्रिप को एडवेंचर बनाने के लिए ऊंट सवारी जरूर करें।
दिल्ली से ऋषिकेश | Delhi To Rishikesh
न्यू ईयर पर आप ऋषिकेश जा सकते हैं। यहां आप 5 से 6 घंटे में आराम से पहुंच सकते हैं। यह दिल्ली से करीब 242 किमी की दूरी पर है। इस शहर में आप त्रिवेणी घाट पर गंगा आरती, परमार्थ निकेतन मंदिर, नीलकंठ महादेव, बीटल्स आश्रम देख सकते हैं, साथ रिवर राफ्टिंग, बंजी जंपिंग, पैरासेलिंग को अपनी एडवेंचर लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।
दिल्ली से जयपुर | Delhi to Jaipur
दिल्ली से आसपास घूमने की जगह सर्च कर रहे हैं तो आप 5 घंटे की दूरी पर मौजूद गुलाबी शहर जयपुर जा सकते हैं। यहां की संस्कृति और खूबसूरती आपका मन मोह लेगी। हवा महल, आमेर किला, गुलाबी शहर, सिटी पैलेस, जंतर मंतर और नाहरगढ़ किला घूमने जा सकते हैं। बापू बाजार और जौहरी बाजार में शॉपिंग करें।
दिल्ली से मसूरी | Delhi to Mussoorie
क्रिसमस और न्यू ईयर पर अच्छा वीकेंड प्लान कर रहे हैं तो आप मसूरी जा सकते हैं। यहां की बर्फबारी आमतौर पर महीने के अंत में होती है। बर्फीले पहाड़ी शहर में क्रिसमस मनाने का इससे बेहतर तरीका और क्या हो सकता है। दिल्ली से मसूरी आप 7 घंटे की ड्राइव करके जा सकते हैं।
दिल्ली से शिमला | Delhi to Shimla
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला भी आप घूमने जा सकते हैं। यहां की सुंदर पहाड़ियां आपका मन मोह लेंगी। बर्फ से ढकी सड़कें आपको अलग ही अनुभव देंगी। दिल्ली से शिमला आप 7 घंटे में पहुंच सकते हैं। यहां के प्रमुख आकर्षणों में माल रोड, द रिज, जाखू, क्राइस्ट चर्च, टॉय ट्रेन, लक्कर बाजार, आइस स्केटिंग, राफ्टिंग, चाडविक वाटरफॉल को जरूर देखें।
