Happy Christmas Day 2018: क्रिसमस डे हर साल 25 दिसंबर को मनाया जाता है। दुनिया भर के लोग इस त्योहार को हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। साथ ही इस दिन सभी अपने घरों में पार्टी और डांस भी करते हैं। दुनिया के सभी हिस्सों की तरह भारत में भी क्रिसमस डे धूमधाम से मनाया जाता है। दुकानें, घर, सड़के, और मॉल्स आदि सभी क्रिसमस डे के रंग में रंगे होते हैं। जिस तरह दीपावली का त्योहार एक दिन से ज्यादा दिनों तक चलता है उसी तरह क्रिसमस डे भी एक से अधिक दिनों के लिए मनाया जाता है। यह त्योहार क्रिसमस ईव (24 दिसंबर) पर शुरु हो जाता है और क्रिसमस डे के बाद तक चलता है।

क्रिसमस डे आने वाला है और हम में से ज्यादातर लोग पहले से ही इस उत्सव के लिए तैयार हैं। जहां कुछ लोगों ने क्रिसमस वीक के लिए वेकेशन ट्रिप बुक की हैं वहीं कुछ लोग आउटिंग पार्टी की तैयारी कर रहे हैं। चूंकि क्रिसमस डे एक से अधिक दिन के लिए मनाया जाता है, इसलिए लोगों काफी समय मिल जाता है जिससे लोग कोई भी अच्छा प्लान बना सकते हैं और इस फेस्टिवल को एंजॉय कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि कितने दिनों तक मनाया जाता है क्रिसमस डे और क्यों।

Merry Christmas 2018: क्यों मनाया जाता है क्रिसमस और क्या है इसका महत्व, पढ़ें यह निबंध!

कितने दिनों तक मनाया जाता है क्रिसमस डे
क्रिसमस डे की फेस्टिविटीज 12 दिनों तक चलती हैं। यह फेस्टिवल 24 दिसंबर की शाम को शुरु होकर 5 जनवरी तक चलेगा। 24 दिसंबर को लोग क्रिसमस के आने, यानि ईसा मसीह के जन्म की इंतजार करते हैं।

पहला दिन- 25 दिसंबर को ईसा मसीह का जन्म दिवस मनाया जाता है।

दूसरा दिन- 26 दिसंबर को बॉक्सिंग डे भी कहा जाता है, इसे सेंट स्टीफन्स डे के रूप में मनाया जाता है।

तीसरा दिन- 27 दिसंबर सेंट जॉन, द एपोस्टल (ईसा के शिष्य और दोस्तों में से एक) को समर्पित है।

चौथा दिन- 28 दिसंबर को पवित्र दावतों का पर्व कहा जाता है। इस दिन तरह-तरह के व्यंजन पकते हैं।

पांचवां दिन- 29 दिसंबर सेंट थोमस बैकेट के लिए समर्पित है। सदियों पहले इसी दिन उन्होंने चर्च पर राजा के अधिकार को चुनौती देने के कारण अपनी जान गंवा दी थी।

छठां दिन- 30 दिसंबर का दिन वॉर्सेस्टर के सेंट एगविन के लिए।

सातवां दिन- 31 दिसंबर। न्यू ईयर ईव के रूप में मनाया जाता है।

आठवां दिन- 1 जनवरी। ईसा मसीह की मां मैरी को समर्पित।

नौवां दिन- 2 जनवरी। सेंट बेसिल, द ग्रेट और सेंट ग्रेगरी नाज़ियान, चौथी शताब्दी में ईसाई धर्म के दो महत्वपूर्ण व्यक्ति।

दसवां दिन- 3 जनवरी। ईसा मसीह के नामकरण का दिन। इस दिन ईसा को आधिकारिक रूप से यहूदी मंदिर में ‘नाम’ दिया गया था।

ग्यारहवां दिन- 4 जनवरी। सेंट एलिजाबेथ एन सेटन, पहले अमेरिकी संत, 18वीं और 19वीं शताब्दी।

बारहवां दिन- 5 जनवरी। इसे एपिफेनी ईव के नाम से भी जाना जाता है। यह दिन सेंट जॉन न्यूमैन को समर्पित है जो अमेरिकी में पहले धर्माध्यक्ष थे।