Christmas Day 2018 Outfit Ideas: हर साल 25 दिसंबर का दिन क्रिसमस डे के रुप में मनाया जाता है। इस साल भी ढेर सारी खुशियों और सेलिब्रेशन को लेकर क्रिसमस का त्योहार आ गया है। ईसाई समुदाय की मान्यता के अनुसार क्रिसमस से रौशनी का आरंभ होता है। इस दिन को यीशू मसीह के जन्मदिवस के रुप में मनाया जाता है। इस उत्सव पर अपने प्रियजनों को गिफ्ट्स देना, चर्च में आयोजन और सजावट करना शामिल होता है। पार्टी, वेकेशन और अन्य कई उत्सवों के लिए आप अपने लिए शॉपिंग करने की सोच रही हैं तो आइए हम आपको कुछ क्रिसमस आउटफिट आइडिया दे देते हैं।
प्लेड(Plaid): क्रिसमस के समय बहुत सर्दी होती है। ऐसे में आपको अगर बाहर पार्टी करने जाना है या आउटडोर घूमना है तो आपको खुद को गर्म रखने के लिए उचित आउटफिट पहनना चाहिए। प्लेड आपके लिए अच्छा विकल्प होगा। आप इसे लाल और काले रंग में खरीद सकते हैं। इसके अलावा ग्रे और व्हाइट भी बेहतर विकल्प हैं।
सिंपल जीन्स, बूट और टॉप: अगर आपको शॉपिंग करने का समय नहीं मिल पाया है तो आप सिंपल अटायर में भी सुंदर दिख सकती हैं। व्हाइट लॉन्ग टॉप के साथ, ब्लू जीन्स, और रेड बूट्स आपके लिए बेहतर विकल्प होंगे। ऐसे में आप सर्दी से भी बचेगी और सुंदर भी दिखेंगी।
टेक्स्चर आजमाकर देखें: आप क्रिसमस आउटफिट के लिए टेक्स्चर और पैटर्नस भी ट्राय कर सकती हैं। किसी भी चैक्ड प्लेड शर्ट के साथ आप टेक्स्चर्ड स्कर्ट पहन सकती हैं। इस लुक को कंपलीट करने के लिए आप हील्स पहनें।
स्पार्कल, ग्लिटर और मेटालिक ड्रेसेज: क्रिसमस पर घर और क्रिसमस ट्री को सजाने के लिए आप लाइट्स और स्पार्कल का इस्तेमाल तो करते ही हैं। इसके अलावा आप अपने ड्रेस में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। आप इसके लिए स्पार्कल-ग्लिटर स्कर्ट के साथ प्लेन ब्लैक टॉप और गोल्डन हाई हील्स पहन सकती हैं।