Best Places To Visit During Christmas In India: क्रिसमस का हर किसी को बेसब्री से इंतजार होता है। इस दिन बच्चे स्कूल की छुट्टी और बड़े ऑफिस की छुट्टी का इंतजार करते हैं। बच्चे हों या बड़े सभी छुट्टियों में कहीं न कहीं घूमने का प्लान करते हैं। ऐसे में कई लोग होते हैं तो छुट्टी में बर्फीले जगहों पर जाना पसंद करते हैं। आप भी इन छुट्टियों में बर्फीले पहाड़ों में जाकर क्रिसमस को सेलिब्रेट कर सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी अगर कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं तो हम आपके लिए कुछ बेस्ट प्लेसेस के बारे में बताएंगे।

शिमला, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के शिमला में मौजूद एक फेमस हिल स्टेशन है। आप यहां क्रिसमस की छुट्टी में जा सकते हैं। शिमला हिल स्टेशन ब्रिटिश काल से ही काफी फेमस है। क्रिसमस के मौके पर आप यहां के प्रसिद्ध चर्च क्राइस्ट चर्च में प्रार्थना कर सकते हैं।

मनाली, हिमाचल प्रदेश

मनाली हिल स्टेशन भी हिमाचल प्रदेश में है। मनाली बर्फ से ढके पहाड़ और एडवेंचर के लिए काफी फेमस है। यहां पर बर्फबारी का आनंद लेने देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी आते हैं। यह शहर अपने बर्फ से ढके नजारों और अलग-अलग बाजारों और अपने सेलिब्रेशन के लिए काफी फेमस है। यहां पर आप देश के सभी जगहों से आसानी से पहुंच सकते हैं। यहां आप हवाई मार्ग से भी पहुंच सकते हैं।

मसूरी, उत्तराखंड

‘पहाड़ों की रानी’ के नाम से प्रसिद्ध मसूरी में भी आप क्रिसमस को भी सेलिब्रेट कर सकते हैं। यहां पर आप अपने दोस्तों के साथ जा सकते हैं। यहां पर आप क्रिसमस और नए साल को एक साथ सेलिब्रेट कर सकते हैं। यहां पर हर साल लाखों पर्यटन दूर-दूर से पहुंचते हैं। दरअसल, यहां का क्राइस्ट चर्च मसूरी का सबसे लोकप्रिय चर्च है।

गुलमर्ग

जम्मू-कश्मीर में स्थित गुलमर्ग एक फेमस हिल स्टेशन है। यह बर्फ प्रेमियों के लिए काफी बेहतर जगह है। यहां दिसंबर से लेकर फरवरी तक बर्फबारी होती है, जिसको देखने पर्यटन दूर-दूर से आते हैं। क्रिसमस सेलिब्रेट करने के लिए यह काफी बेहतर जगह है। यहां का सेंट मैरी चर्च काफी फेमस है, जहां जाकर आप प्रेयर कर सकते हैं। 

Mahakumbh 2025: प्रयागराज महाकुंभ में जाने की है प्लानिंग, तो एक बार चेक लें Top 10 tourist places in Prayagraj