Christmas 2019 Eve Party Ideas: क्रिसमस दुनिया भर में बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाए जाने वाले प्रमुख त्योहारों में से एक है। यह ईसा मसीह के जन्म का स्मरण करता है और प्रत्येक वर्ष 25 दिसंबर को मनाया जाता है। क्रिसमस का जश्न कई दिन पहले शुरू हो जाता है। भारत में क्रिसमस ज्यादातर दक्षिणी और उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों में मनाया जाता है, जहां लोग खरीदारी, सजावट और इस अवसर के लिए अच्छे और स्वादिष्ट खान-पान की तैयारी करते हैं। लोग इस अवसर पर क्रिसमस ट्री सजाते हैं और अपने परिवार और दोस्तों के बीच गिफ्ट्स शेयर करते हैं।

यह प्रमुख ईसाई त्योहारों में से एक है जो कई गैर-ईसाई समुदायों द्वारा भी मनाया जाता है; अत्यधिक उत्साह और आनंद के साथ। क्रिसमस कैरोल इस त्योहार का सबसे अच्छा आकर्षण है जो इस अवसर के उत्सव का स्वागत करने के लिए गाया जाता है। क्रिसमस के मौके पर लोग अपने घरों को सजाते हैं। सजाने के लिए वह कई बार सोशल मीडिया से भी आइडिया लेते हैं। आइए इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं क्रिसमस सेलिब्रेट करने के कई आसान और ट्रेंडिंग उपाय-

प्लेलिस्ट तैयार करें: क्रिसमस की पार्टी को और बेहतर बनाने के लिए आप रॉकिंग और ट्रेंडिंग गानों की लिस्ट जरूर बनाएं। यह आपके सेलिब्रेशन को और मनोरंजक बना देगा। इसके अलावा क्रिसमस के गानों की भी अलग से लिस्ट जरूर बना लें।

क्रिसमस केक: क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए आप केक लाना बिल्कुल ना भूलें। कोई भी पार्टी या सेलिब्रेशन केक के बिना अधूरा रहता है। क्रिसमस के मौके पर मार्केट में रम और वाइन केक भी मिलते हैं, आप उनको भी ले सकते हैं।

गेम्स रखें: हर कोई खेलना पसंद करता है, इसलिए अपनी पार्टी की योजनाओं में एक या दो गेम को शामिल करने पर विचार करें। गेम्स में आप कोशिश करें कि अधिकतर इन्डोर गेम्स ही हों क्योंकि ठंड के कारण लोग घर से बाहर जाना बिल्कुल पसंद नहीं करेंगे। म्यूजिकल चेयर, कार्ड्स, टेबल टेनिस के अलावा और भी बहुत से गेम्स होते हैं जिन्हें आप अपने घर के अंदर ही खेल सकते हैं।

स्नैक्स रखें: सीधे डीनर करने के बजाय आप पहले कुछ हल्के और स्वादिष्ट स्नैक्स का इंतजाम जरूर करें। पिच्चा, बर्गर, चिप्स, नट्स जैसी चीजें जरूर रखें। यदि आपके गेस्ट अपनी डाइट और हेल्थ को लेकर अधिक जागरुक हैं तो आप उन्हें ऑलिव ऑयल में बनें क्रैकर्स और टोस्टेड पीटा ऑफर करें।