Happy Christmas Day 2018, Merry Christmas 2018: क्रिसमस ईसाई धर्म के लोगों का प्रमुख पर्व है। यह पर्व विश्व में फैले ईसा मसीह के करोड़ों अनुयायियों के लिए पवित्रता का संदेश लाता है। क्रिसमस का पर्व प्रतिवर्ष 25 दिसंबर को मनाया जाता है। कहा जाता है इस दिन प्रभु ईसा मसीह या जीसस क्राइस्ट का जन्म हुआ था। क्रिसमस दुनिया भर के लोगों द्वारा मनाए जाने वाले प्रमुख त्योहारों में से एक है। हर कोई इस दिन सांस्कृतिक छुट्टी का आनंद लेता है। सभी सरकारी और गैर-सरकारी संगठन जैसे स्कूल, कॉलेज, कार्यालय और अन्य संस्थान इस अवसर पर बंद रहते हैं। लोग इस त्योहार को बहुत उत्साह और बहुत सारी तैयारियों और सजावट के साथ मनाते हैं।
क्रिसमस पर निबंध: क्रिसमस प्रति वर्ष मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण त्योहार है और इसे ‘ईसा मसीह के पर्व’ के रूप में भी जाना जाता है। यह हर साल 25 दिसंबर को क्रिसमस दिवस के रूप में मनाया जाता है। विशेष रूप से ईसाइ धर्म के लोग इस त्योहार को बहुत उत्साह और खुशी के साथ मनाते हैं। यह महान ईसा मसीह की जयंती है, जिन्हें ईसाई धर्म के लोगों द्वारा ईश्वर का पुत्र माना जाता है। यह एक सांस्कृतिक अवकाश है जिसका आनंद हर कोई उठाता है। यह ईसाइयों के लिए बड़े महत्व का दिन है। लोग त्योहार से बहुत पहले बहुत सारी तैयारियाँ करते हैं और अपने घरों को रोशनी, सजावटी सामान और फूलों से सजाते हैं।
Happy Christmas Day 2018: कितने दिनों तक मनाया जाता है क्रिसमस डे और क्यों?
ईसाइयों में क्रिसमस के उत्सव की तैयारियां चार हफ्ते पहले से ही होने लगती है और यह पर्व 12 दिनों तक मनाया जाता है। इसे पूरी दुनिया में एक धार्मिक और पारंपरिक पर्व के रुप में मनाया जाता है। क्रिसमस को मनाने की परंपरा क्षेत्रों के लिहाज से अलग-अलग होती है। इस दिन पर उपहार बांटना, क्रिसमस कार्ड देना, दोस्तों के साथ भोज करना, ईसाई भजन और गीत गाने आदि का रिवाज है।