Thekua Prasad Recipe: छठ पूजा को लोक आस्था का महापर्व कहा जाता है। हिंदूओं के प्रमुख त्योहारों में से एक छठ के लिए घरों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार छठ पूजा की शुरुआत 25 अक्टूबर से होगी। नहाय-खाय – 25 अक्टूबर 2025 है। खरना 26 अक्टूबर को है। संध्या अर्घ्य 27 अक्टूबर को दिया जाएगा। वहीं प्रातःकालीन अर्घ्य 28 अक्टूबर को दिया जाएगा। इस पूजा में कई प्रसाद बनाए जाते हैं, लेकिन ठेकुआ का ज्यादा महत्व है। इस प्रसाद को महाप्रसाद के नाम से जाना जाता है। इस ठेकुआ को गेंहू के आटे, सूखे नारियल और घी की मदद से बनाया जाता है। आइए जानें इसकी खास रेसिपी।
ठेकुआ रेसिपी बनाने की विधि (Thekua Recipe In Hindi)
इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
सामग्री
2 कप आटा
1 कप गुड
1 चम्मच इलायची पाउडर
2-3 चम्मच कटे हुए नारियल
3-4 चम्मच कटे हुए बादाम और काजू
1 कप घी मोयन के लिए
आवश्यकता अनुसार तलने के लिए तेल
छठ पूजा के लिए ठेकुआ कैसे बनाएं?
पारंपरिक तरीके से छठ पूजा के लिए ठेकुआ का प्रसाद बनाने के लिए सबसे पहले आपको थोड़ा मोटा पीसा गेहूं का आटा चाहिए। अगर आपके यह नहीं है तो आप घर में इस्तेमाल होने वाले रोटी वाले आटे को भी ले सकते हैं। ठेकुआ बनाने के लिए सबसे पहले गुड को तोड़ लें। इसे पानी में घोल लें। इसके बाद एक बर्तन में आटा डालें।
फिर इलायची पाउडर समेत ड्राई फ्रूट्स डालकर सभी चीजों को मिक्स कर लें। इसके बाद आपको आटे में घी डालना है। इन चीजों को हाथों से मिक्स करना होगा। अब इसे आपको हाथों से दबा कर देखना है अगर इसकी मुठ्ठी सी बनने लगे तो समझ जाइए मोयन सही मात्रा में पड़ा है। मोयन सही डालना इसलिए जरूरी है क्योंकि ये अगर कम रह गया तो ठेकुआ सॉफ्ट और खस्ता नही बनेंगे। इसे साइड रख दें।
फिर गुड को छलनी से छान लें। ताकि गंदगी और मोटे टुकड़े हट जाएं। अब आटे में थोड़ा-थोड़ा गुड़ के घोल को डालते जाएं। इससे आपको मीडियम हार्ड आटा गूंथ लेना है। इसे तैयार करके करीब 10 मिनट के लिए ऐसे ही रख दें। फिर ठेकुआ का आटा सॉफ्ट हो जाए तब इसकी पूरी के बराबर लोई बना कर रख लेंगे। अब इसे सांचे की जरूरत होगी। अगर आपके पास वो नहीं है तो आप हाथों से किसी डिजाइन वाले बर्तन पर भी ठेकुआ को बना सकते है। इसे बनने के बाद कड़ाही में तेल गर्म करें। लोई को सांचे पर दबा कर मठरी जैसा आकर बनाएं। इसे मीडियम फ्लेम पर अच्छे से गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें। आपका ठेकुआ तैयार है।