Chhath Puja 2024 Date And Time In India: छठ पूजा यूं तो बिहार और पूर्वांचल का त्योहार है पर अब ये त्योहार वैश्विक होता जा रहा है। इस त्योहार को भारत ही दुनियाभर में रहने वाले लोग भी मना रहे हैं। पर हर किसी कि कोशिश रहती है कि छठ पूजा पर घर आया जाए। ऐसे में आपको पहले से ही इसकी तारीख जान लेनी चाहिए। आपको अगले हफ्ते के छठ पूजा का पूरा कैलेंडर देख लेना चाहिए। ऐसी स्थिति में हम आपके लिए छठ पूजा कैलेंडर की पूरी लिस्ट लाए हैं जिसे आप फॉलो कर सकते हैं। तो एक बार चेक कर लें।
छठ पूजा की तिथियां-Chhath Puja 2024 Date
नहाय खाय कब है (Nahay khay 2024) | 5 नवंबर 2024, मंगलवार |
खरना (Kharna kab hai) | 6 नवंबर 2024,बुधवार |
संध्या अर्घ्य (Sandhya arghya 2024 Date) | 7 नवंबर 2024,बृहस्पतिवार |
सुबह अर्घ्य (Usha Arghya and Paran Date) | 8 नवंबर 2024,शुक्रवार |
नहाय खाय कब है-Nahay khay 2024
छठ पूजा के पहले दिन को नहाय खाय कहते हैं। नहाय खाय 5 नवंबर 2024, मंगलवार के दिन है। इस दिन श्रद्धालु नदी या तालाब में स्नान करते हैं और बिना लहसुन-प्याज वाला सात्विक भोजन करते हैं। इस दिन व्रती छठ पूजा की तैयारी शुरू कर देते हैं।
खरना कब है 2024-Kharna kab hai
छठ के दूसरे दिन को खरना कहते हैं। ये 6 नवंबर 2024 यानी बुधवार के दिन है। खरना के दिन व्रती पूरे दिन निर्जला उपवास करते हैं। फिर शाम को प्रसाद में गुड़ की खीर और रोटी बनाकर चढ़ाते हैं। इसके साथ फल का भी भोग लगाते हैं और इसके बाद इसे खाते हैं।
संध्या अर्घ्य छठ पूजा 2024-Sandhya arghya 2024 Date
संध्या अर्घ्य छठ पूजा का तीसरा दिन है। ये 7 नवंबर 2024 यानी बृहस्पतिवार के दिन है। यह छठ पूजा का सबसे अहम दिन होता है। व्रती सूर्यास्त के समय शान को नदी या कहीं भी पानी के किनारे जाकर सूर्य भगवान को अर्घ्य देते हैं।
उषा अर्घ्य और पारण-Usha Arghya and Paran Date
उषा अर्घ्य और पारण 8 नवंबर 2024 को है। इस दिन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है, जिसके बाद व्रती अपना व्रत खोलते हैं और फिर पारण करते हैं। इसी के बाद छठ पूजा का प्रसाद बंटता है और लोग सूर्य भगवान का आशीर्वाद लेकर उन्हें प्रणाम करते हैं।