Chhath Mehndi Design: छठ पूजा पर महिलाएं पारंपरिक परिधान में तैयार होती हैं। इस दिन महिलाएं अपने हाथों में सुंदर मेहंदी डिजाइन्स भी लगाती हैं। छठ पर कई बार महिलाएं काम में काफी व्यस्त हो जाती हैं, जिससे वे अपने हाथों में मेहंदी नहीं लगा पाती हैं।
ऐसे में अगर आप भी अपने हाथों में अभी तक मेहंदी नहीं लगा पाई हैं, तो हम आपके लिए लास्ट मिनट मेहंदी डिजाइन्स लेकर आए हैं, जिन्हें आप अपने हाथों में आसानी से लगा सकती हैं। इससे आपके हाथों की खूबसूरती और भी बढ़ जाएगी।

छठ पूजा के लिए यह मेहंदी डिजाइन पारंपरिक और आकर्षक लुक देती है। इसमें बारीक जालदार पैटर्न, कमल के फूल और सूर्य देव से जुड़े डिजाइन इसे खास बनाते हैं। गहरी और साफ रेखाओं वाली यह मेहंदी नई-नवेली दुल्हनों के लिए भी परफेक्ट है।




