Chhath Puja 2024 Rangoli Designs, Chhath Puja Ki Rangoli Designs Images, Photos, Pic: आज से छठ महापर्व की शुरुआत हो रही है। आज नहाय खाय है, कल खरना है और इसके बाद संध्या अर्घ्य देकर छठ पूजा मनाया जाएगा। ऐसे में छठ पूजा के दौरान घाट के किनारे और लोगों के छत पर आप एक खास प्रकार की रंगोली देखेंगे जिसे अल्पना रंगोली (alpana rangoli) कहा जाता है। इसकी खास बात ये है कि इस सफेद चावल के आटे और कुमकुम व हल्दी की मदद से बनाई जाती है। आइए, जानते हैं इन खास डिजाइन के बारे में।
छठ पूजा पर बनाएं ये खास रंगोली डिजाइन
सफेद चावल के आटे और कुमकुम व हल्दी
इस रंगोली को बनाने के लिए चावल को पीस लें और इसमें थोड़ा सा पानी मिला लें। फिर आप एक लकड़ी की मदद से आप इसे बना सकते हैं। आप इसमें कुमकुम और हल्दी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
सूर्य देव की रंगोली
छठ पूजा पर आप सूर्य देव की रंगोली भी बना सकते हैं। इसमें आप अलग-अलग रंगों की मदद ले सकते हैं। इसमें आप फूलों और चावल के आटे का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा आप इनमें कई दूसरे डिजाइन भी बना सकते हैं।
केले के पेड़ की रंगोली
छठ पूजा में केले के पेड़ से जुड़ी रंगोली भी आप बना सकते हैं। इसके लिए सूर्य देव को बनाएं और फिर केले के पेड़ को दोनों तरफ बना लें। इसके बाद आप इनमें रंग भर दें और फिर इसे कंप्लीट कर लें। इस प्रकार से आप इस पूरी रंगोली को बना सकते हैं। आप इसमें तरह-तरह के डिजाइन को और भी एड ऑन कर सकते हैं जो कि इस पर्व पर देखने में सुंदर लगते हैं।