Chhapaak Actress Deepika Padukone Fitness and Diet Secret: दीपिका पादुकोण ना सिर्फ एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं बल्कि बॉलीवुड की फिट अभिनेत्रियों में से एक हैं। दीपिका अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान देती है। योगा से लेकर वर्कआउट तक हर तरीके से खुद को फिट रखने के लिए मेहनत करती हैं। अपने फैन्स को मोटिवेट करने के लिए दीपिका आए दिन सोशल मीडिया पर फिटनेस वीडियोज और फोटोज शेयर करते रहती हैं। Zoom के एक वीडियो ने बताया कि दीपिका खुद को फिट और हेल्दी रखने के लिए क्या-क्या करती हैं। साथ ही इस वीडियो में यह भी बताया कि दीपिका खाने की बहुत शौकिन हैं। यदि आप भी दीपिका जैसी फिट बॉडी चाहती हैं तो उनकी बताई चीजों को जरूर फॉलो करें।

दीपिका पादुकोण का वर्कआउट प्लान:
– दीपिका रोजाना सुबह 6 बजे उठती हैं। इसके बाद वह अपने दिन की शुरुआत योगा और स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज से करती हैं। साथ ही आधे घंटे वॉक पर भी जाती हैं। स्ट्रेचिंग उनके वर्कआउट का इन्टेग्रल पार्ट है।
– ताकत और स्थिरता बेहतर करने के लिए दीपिका रोजाना पिलेट्स जरूर करती हैं।
– पुश-अप्स, पुल-अप्स, क्रंचेज और स्क्वैट्स उनके वर्कआउट का कोर कॉम्पोनेंट है।
– इसके अलावा वह लाइट वेट ट्रेनिंग भी करती हैं। दीपिका हमेशा ध्यान रखती हैं की किस समय कौन सा एक्सरसाइज करना सही रहेगा।

दीपिका पादुकोण का डाइट प्लान:
– उनकी डेली डाइट में ये सारे फूड्स मौजूद रहते हैं:
1. फाइबर और प्रोटीन<br />2. ओमेगा-3
3. फैटी एसिड
4. कॉम्पलेक्स कार्ब्स
5. विटामिन्स और मिनरल्स

– दीपिका पादुकोण इस बात का पूरा ध्यान रखती हैं कि वह रोजाना दिन में 6 बार जरूर खाएं।
– नाश्ते में वह 2 अंडे, लो फैट मिल्क और इडली, डोसा या उपमा खाती हैं। उनके अनुसार नाश्ता हमेशा हल्का होना चाहिए और नाश्ते में फाइबर की मात्रा अधिक होनी चाहिए ताकि पेट लंबे समय तक भरा रहे।
– लंच में दीपिका 2 रोटी, ग्रील्ड फिश और ताजी सब्जियां खाती हैं।
– शाम के स्नैक्स में वह नट्स और फिल्टर कॉफी पीती हैं।
– रात के खाने में वह रोटी, वेजीज और हरे सलाद खाती हैं।
– दीपिका पादुकोण रात को नॉन-वेच और चावल खाने को अवॉयड करती हैं।
– हर 2 घंटे के अंतराल पर दीपिका ताजे फलों का जूय या फिर नारियल पानी पीना पसंद करती हैं।

(और Lifestyle News पढ़ें)