खराब लाइफस्टाइल और तेजी से बढ़ते प्रदूषण के कारण स्किन से संबंधित कई तरह की परेशानियां होने लगी हैं। इसका सबसे अधिक असर चेहरे पर देखने को मिलता है। आज के समय में चेहरे पर झुर्रियां, त्वचा का बेजान होना और रूखापन आना आम हो गया है।

वहीं, इन सभी को ठीक करने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं। इसके लिए महंगे-महंगे प्रोडक्ट का उपयोग किया जाता है, लेकिन अक्सर इससे अधिक फायदा नहीं होता है। वहीं, भारत में सदियों से घी का उपयोग इन समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता रहा है। आप भी इसे चेहरे पर आसानी से लगा सकते हैं। चेहरे पर घी लगाने के कई फायदे होते हैं। इससे झुर्रियां कम होती हैं और चेहरे पर नेचुरल निखार आता है।

चेहरे पर घी लगाने के फायदे

चेहरे पर घी लगाने के कई फायदे होते हैं। इसमें कई तरह के विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो त्वचा की कोशिकाओं को रिपेयर करते हैं। नियमित रूप से घी लगाने से चेहरे पर नमी बनी रहती है।

चेहरे पर कैसे लगाएं घी?

चेहरे पर घी लगाने के लिए सबसे पहले रात के समय चेहरे को अच्छी तरह से धो लें। इससे धूल और मेकअप पूरी तरह हट जाएगा। अब आधा चम्मच शुद्ध देशी घी लें और इसे हथेलियों पर हल्का रगड़ें, जिससे यह पिघल जाए। अब इसे चेहरे पर लगाकर मसाज करें।

आप इसे आंखों और होंठों के आसपास भी हल्के हाथों से लगा सकते हैं। मसाज करने के बाद इसे पूरी रात ऐसे ही रहने दें। सुबह उठकर चेहरे को साफ पानी से धो लें। कुछ ही दिनों में ड्राई और रूखी त्वचा मुलायम और ग्लोइंग होने लगेगी।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।