Cheapest Blanket wholesale Market: मौसम करवट बदल रहा है। सुबह-शाम मौसम ठंडा होने लगा है। ऐसे में गर्म कपड़ो की जरूरत पड़ने लगी है। सर्दियों में हर घर में कंबल और रजाई ओढ़ने के लिए इस्तेमाल की जाती हैं। ऐसे में इस बार अगर आप कंबल खरीदने का सोच रहे हैं तो दिल्ली के बाजारों का रूख कर सकते हैं।

यहां आपको कंबल किलो के हिसाब से बहुत कम दाम में मिल जाएंगे। अगर आप सस्ते में सर्दियों की शॉपिंग करने का सोच रहे हैं तो यह जगहें आपके लिए बेस्ट रहेंगी। यहां आपको ज्यादा मोलभाव करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। किलो के हिसाब से जो रेट बनेगा बस वहीं आपको देना है। आपकी जरूरत के हिसाब से यहां कंबल मिल जाएंगे। हल्के फाइबर से बने कंबल से लेकर ऊनी कंबल आप यहां से ले सकते हैं।

सस्ते कंबल कहां से खरीदें | Saste kambal kahan milte hain

कम दाम में कंबल, रजाई, स्वेटर और जैकेट्स खरीदने के लिए आप दिल्ली के सीलमपुर मार्केट जा सकते हैं। यह कंबल समेत अन्य कपड़ों की बिक्री के लिए फेमस है। यहां ग्राहकों को दुकानदार डिस्काउंट्स ऑफर देते हैं। वहीं कई जगहों पर आपको किलो के हिसाब से कंबल मिल जाएंगे। यहां कंबलों की कीमत 100 रुपये से शुरू होती है।

सदर बाजार

दिल्ली में थोक बाजारों में से एक है सदर बाजार है। यहां भी आपको कंबल और रजाई कम कीमत पर मिल जाएंगी। कई तरह की डिजाइन और हर तरह की क्वालिटी के कंबल आपको मिल जाएंगे। क्वालिटी के हिसाब से यहां कंबल के रेट तय किए जाते हैं। जिनकी कीमत 150 से 1000 रुपये तक हो सकती है।