चाय हम सभी की फेवरेट है। भारत में कई लोगों की सुबह इसके बिना होती ही नहीं है। यहां तक कि घर में वो लोग फेमस होते हैं जिनके हाथों से टेस्टी चाय बनती है। इसके अलावा अलग-अलग की चाय की अलग रेसिपी दुनियाभर में फेमस है। लेकिन, कई बार घर में दूध कम होता है और समझ नहीं आता कि कैसे अच्छी गाढ़ी और टेस्टी चाय बनाएं। इसके अलावा अगर मेहमानों के लिए भी चाय बना रहे हैं तो आपको जानना चाहिए कि आप चाय को गाढ़ा कैसे कर सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ हैक्स जो काम आ सकते हैं।
चाय को गाढ़ा बनाने के लिए उसमें क्या डालें-Chai ko gadha kaise banaye recipe?
दूध के बर्तन में ही चाय बना लें
चाय को गाढ़ा बनाने के लिए आप ये कर सकते हैं दूध के बर्तन में ही चाय बनाएं। ऐसा करने से होता ये है कि बर्तन में लगी मलाई के साथ चाय पकती है और गाढ़ी हो जाती है। आपको इसमें अतिरिक्त कुछ डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके अलावा इसका स्वाद भी काफी अलग होता है और ऐसी चाय पीने में भी टेस्टी होती है।
चीनी की चाशनी में चाय बनाएं
दो चम्मच चीनी को पानी डालकर चाशनी की तरह गाढ़ा होने तक पकाएं। अब इसमें चाय पत्ती डालें और फिर पकाएं। इसके ऊपर दूध डालें और फिर अच्छी तरह से पकाएं। ये चाय गाढ़ी होने के साथ इसका टेस्ट भी अलग होगा। इतना ही नहीं आप ये भी कर सकते हैं कि चीनी को चाय में आखिरी में डालें। इस तरह से पकाएं और फिर चाय बनकर तैयार हो जाएगी।
दूध पाउडर की मदद लें
दूध पाउडर की मदद से आप चाय को गाढ़ा कर सकते हैं। आप ये कर सकते हैं कि चाय बनाते समय ही पानी में 2 चम्मच दूध पाउडर मिलाकर दूध में उबाल ले लें। फिर इसमें चायपत्ती चीनी डालकर अच्छी तरह से पकाएं। फिर इसमें दूध डालें, थोड़ी देर पकाएं और फिर चाय को छान दें। इस प्रकार से चाय गाढ़ी होने के साथ टेस्टी होगी।
दालचीनी मिलाएं
दालचीनी मिलाकर आप चाय को गाढ़ा बना सकते हैं। आपको करना ये है कि दालचीनी को पीस लें और फिर इसे बनती हुई चाय में डालकर अच्छी तरह से पकाएं। फिर आपको करना ये है कि इस चाय को छान लें और फिर इसे पिएं। इस प्रकार से आप इन हैक्स की मदद से चाय को गाढ़ा करके पी सकते हैं। जानते हैं Ram Laddu Recipe: राम लड्डू कैसे बनते हैं? मास्टर शेफ से जान लें आसान तरीका
