Face Puffiness: कुछ लोग जब सुबह सोकर उठते हैं तो उनके चेहरे पर सूजन दिखाई देती है। आंखों से लेकर पूरा चेहरा फूला-फूला दिखता है। ये दिक्कत करीब दो से तीन घंटे तक रहती है। इस दौरान चेहरा बेहद अजीब और खराब दिखता है। इसकी वजह बीमारी हो सकती है। वहीं रात को नींद ठीक से पूरी ना होना, एल्कोहल का सेवन, किसी दवा का रिएक्शन भी इसका कारण हो सकता है। लेकिन कई बार रात में सोने से पहले कुछ गलत चीजें खाने की वजह से भी ये दिक्कत हो सकती है। एक रिसर्च के अनुसार लंबे समय तक जो लोग ज्यादा नमक का सेवन करते हैं उनके साथ ये समस्या हो सकती है। न्यूट्रिशनिस्ट जूही कपूर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए इसके बारे में जानकारी दी।

हार्ट सोडियम फूड

कई दिनों तक डाइट में ज्‍यादा नमक लेने की वजह से सुबह उठने पर चेहरा सूजा हुआ दिख सकता है। क्योंकि ज्यादा नमक लेने से शरीर से पानी बाहर नहीं निकल पाता है। ऐसे में शरीर के कई हिस्सों में सूजन आने लगती है। इससे चेहरे पर अतिरिक्त चर्बी होने का आभास होता है।

​प्रोसेस्ड फूड्स

अगर आपको सुबह उठने पर चेहरा फूला-फूला दिखता है तो आपको रात में सोने से पहले ​प्रोसेस्ड फूड्स खाने से बचना चाहिए। क्योंकि प्रोसेस्ड फूड्स में हाई लेवल का सोडियम और अनहेल्‍दी फैट होता है। ज्यादा मात्रा में ये खाने से बॉडी वॉटर को होल्‍ड करने लगती है। इसके चलते हाथ-पैर या फिर चेहरे पर सूजन हो सकती है।

​रिफाइंड कार्ब

​रिफाइंड कार्ब खाने की वजह से भी सुबह उठने पर चेहरा फूला हुआ दिख सकता है। इसलिए आपको रात में कुकीज, केक, कैंडी, वाइट ब्रेड आदि खाने से परहेज करना चाहिए। ​रिफाइंड शरीर में कार्ब फैट स्‍टोरेज का काम करते हैं। इसकी बजाए आपको अवाकाडो और कोकोनट ऑयल का इस्तेमाल करना चाहिए।

​शुगर वाली ड्रिंक

रात में शुगर वाली ड्रिंक पीने से सुबह फेस पर सूजन आ सकती है। इसके साथ ही ये आपका ब्‍लड शुगर बढ़ा सकती है। ऐसी दिक्‍कत से बचने के लिए आपको रात में कभी भी फ्रूट जूस, स्‍पोर्ट ड्रिंक आदि का सेवन नहीं करना चाहिए।

राहत के लिए अपनाएं ये तरीके

आइस फेशियल

चेहरे की सूजन से राहत पाने के लिए आप आइस फेशियल कर सकते हैं। इसके लिए आप बर्फ के टुकड़ों को एक कॉटन के कपड़े में लपेटकर या फिर सीधे चेहरे पर लगाएं।

कूलिंग आइस फेस डिप

चेहरा फूला दिखने पर आप कूलिंग आइस फेस डिप कर सकते हैं। इसमें चेहरे को बर्फ के ठंडे पानी में डुबोया जाता है। इसके साथ ही आप बर्फ से भरे बाउल में भी चेहरे को डिप कर सकती हैं।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।