कपूर लगभग हर भारतीय घर में पाया जाता है। इसका इस्तेमाल ज्यादातर पूजा-पाठ के लिए किया जाता है। हालांकि, पूजा-पाठ से अलग भी आप कई अन्य तरीकों से कपूर को उपयोग कर सकते हैं।

दरअसल, बेहद कम लोग जानते हैं कि कपूर में ऐसे गुण मौजूद होते हैं, जो आपको एक साथ कई फायदे पहुंचा सकते हैं। यहां हम आपको कपूर के पानी से नहाने पर मिलने वाले कुछ ऐसे ही फायदों के बारे में बता रहे हैं।

कपूर के पानी से नहाने से क्या होता है?

स्किन के लिए फायदेमंद

कपूर में एंटी बैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण मौजूद होते हैं। ऐसे में इसे पानी में मिलाकर नहाने से स्किन को फायदा पहुंच सकता है। ये गुण एक्ने और पिंपल की परेशानी को कम करने में असरदार हो सकते हैं। इसके अलावा स्किन पर किसी तरह की एलर्जी, दाद, इंफेक्शन या खुजली की समस्या को भी कम कर सकते हैं। हालांकि, इससे पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।

बालों के लिए फायदेमंद

कपूर में एंटीफंगल गुण होते हैं, ऐसे में इसके पानी से नहाने से स्कैल्प पर रूसी यानी डैंड्रफ को कम करने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा कपूर में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण स्कैल्प पर जलन और खुजली की समस्या से आराम दिलाने में भी योगदान कर सकते हैं।

तनाव होता है कम

कपूर के पानी से नहाने से दिमाग को शांत करने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद कई अन्य गुण और कपूर की खुशबू मूड को बेहतर बनाती है, जिससे आप पूरे दिन अच्छा महसूस करते हैं।

दर्द निवारक

इन सब से अलग कपूर में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं, जो मांसपेशियों और जोड़ों के दर्द को कम करने में मदद करते हैं। ऐसे में सुबह कपूर के पानी से नहाने से आपकी बॉडी दिन भर रिलैक्स फील करती है।

नहाने के लिए कपूर का इस्तेमाल कैसे करें?

आप सुबह नहाने से पहले पानी में 1 से 2 कपूर की टिक्की डालकर छोड़ दें या पानी में 2 बूंद कपूर के तेल की मिलाएं और पानी में कपूर हल्का घुल जाने के बाद इससे नहाएं। तमाम फायदों के बावजूद कपूर का उपयोग सावधानी से किया जाना चाहिए।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।