Camphor benefits: आजकल लोग बालों की कई समस्याओं से परेशान रहते हैं। चाहे स्कैल्प पर इंफेक्शन हो या फिर डैंड्रफ की समस्या, इन तमाम कारणों से आपके बाल झड़ सकते हैं। लेकिन, आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि झड़ते बालों के लिए कपूर का इस्तेमाल (camphor for hair fall) काफी मददगार हो सकता है। कपूर आपके स्कैल्प को साफ करने के साथ कई समस्याओं के निदान में मददगार है। आइए जानते हैं बालों के लिए कपूर के इस्तेमाल का तरीका और बालों के लिए फायदे।

क्या कपूर बालों का झड़ना रोक सकता है-Is camphor good for hair

बालों का झड़ना डैंड्रफ और स्कैल्प इंफेक्शन की वजह से हो सकता है और कपूर इसमें मददगार है। दरअसल, कपूर एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुणों से भरपूर है जो कि स्कैल्प को साफ करने और फिर बालों को पोषण प्राप्त करने में मददगार है। इसके अलावा ये बालों में ब्लड सर्कुलेशन को तेज करता है जिससे बाल हेल्दी रहते हैं और बाल झड़ने की समस्या होने लगती है।

सफेद बालों के लिए कपूर-Camphor for grey hair

बालों के लिए कपूर बहुत फायदेमंद है। ये सफेद बालों को रोकने और उन्हें टालने का एक प्राकृतिक तरीका है। इस तेल को अपने स्कैल्प पर लगाने से आपके बाल साफ रहते हैं और उन्हें फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। इससे बाल सफेद नहीं होते।

बालों के लिए कपूर का इस्तेमाल कैसे करें-How to use camphor for hair

नारियल तेल में कपूर मिलाकर लगाएं-Coconut oil with camphor

नारियल तेल में गर्म करें और इसमें कपूर का पाउडर मिला लें। दोनों को मिला लें और फिर बालों में कॉटन की मदद से लगा लें। इसके बाद हल्के हाथों से बालों को मसाज करें। इससे बालों की ग्रोथ अच्छी होती है और स्कैल्प साफ रहता है।

सरसों तेल में कपूर मिलाकर लगाएं-Mustard oil with camphor

सरसों तेल में कपूर मिलाकर लगाने से बालों की ग्रोथ अच्छी होती है। तो आपको करना ये है कि सरसों का तेल गर्म कर लें और फिर इसमें कपूर मिला लें। इसके बाद इसे बालों में लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। ये बालों का झड़ना कम करने के साथ इसकी ग्रोथ बढ़ाने में मददगार है। आगे जानते हैं गुलाब की कलम किस महीने में लगाना चाहिए? जानें कटिंग से पौधा लगाने का सही तरीका