Bridal Lehenga: शादी का लहंगा खरीदते समय भूल कर भी न करें ये 3 गलतियां, फटाफट नोट करे लें ये बातेंशादी के सीजन की शुरुआत होते ही कपड़ों की दुकानों पर लंबी-लंबी लाइनें लगनी शुरू हो गई है। वैसे भी शादी में सबकी नजरें दूल्हे और दुल्हन पर होती है। हालांकि, लोगों की सबसे अधिक नजरें दुल्हन पर होती है। ऐसे में लड़कियां अपनी शादी की शॉपिंग पर विशेष ध्यान देती है।
Bridal Lehenga: शादी के सीजन की शुरुआत होते ही कपड़ों की दुकानों पर लंबी-लंबी लाइनें लगनी शुरू हो गई है। वैसे भी शादी में सबकी नजरें दूल्हे और दुल्हन पर होती है। हालांकि, लोगों की सबसे अधिक नजरें दुल्हन पर होती है। ऐसे में लड़कियां अपनी शादी की शॉपिंग पर विशेष ध्यान देती है।
ब्राइडल लहंगा खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान
शादी के दिन लड़कियां मेकअप से लेकर ज्वेलरी तक हरेक चीज को परफेक्ट रखना चाहती हैं। वहीं, लहंगे (Bridal Lehenga) को लेकर कई बार लड़कियां कंफ्यूज रहती हैं कि इस खास मौके पर पहनने के लिए किस तरह का लहंगा खरीदा जाए। ऐसे में अगर आप भी लहंगा खरीदने का प्लान कर रही हैं तो हम आपको बताएंगे कि लहंगा खरीदते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
कलर पर दें विशेष ध्यान
शादी का लहंगा खरीदते समय आपको सबसे पहले कलर पर ध्यान देना चाहिए। अक्सर शादियों में कई महिलाएं लाल कलर का लहंगा पहनती हैं। यह पैटर्न काफी समय से सेट हो गया है, जो काफी समय से चलन में बना हुआ है। ऐसे में आप शादी का लहंगा खरीदते समय अपनी स्किन टोन के हिसाब से ही लहंगा खरीदें। आप लाल के अलावा अन्य कलर में भी लहंगे को खरीद सकती हैं।
सही फैब्रिक का करें चयन
शादी का लहंगा खरीदते समय सही फैब्रिक का चुनाव जरूर करें। अगर कपड़ा अच्छा होगा तो इसको आप कई बार पहन सकती हैं। दरअसल, ब्राइडल लहंगे को कई तरह की फ्रेब्रिक का उपयोग होता है। हालांकि, लहंगा खरीदते समय आपको पहले रिसर्च भी कर लेना चाहिए।
लहंगा का न हो अधिक वजन
बाइडल लहंगा खरीदते समय आप इसके वजन पर भी जरूर ध्यान दें। शादी में लहंगे को काफी लंबे समय तक पहनना पड़ता है। ऐसे में भारी लहंगा काफी मुश्किल पैदा कर सकता है। लाइट वेट लहंगा शादी के लिए एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है। इसको आसानी से और काफी लंबे समय तक पहना भी जा सकता है।