Latest Nath Design: शादी के बाद हर लड़की चाहती है कि वह खूबसूरत दिखे। इसके लिए वह साड़ी या सूट के साथ गहने भी पहनती है। दरअसल, दुल्हन के लुक को खास बनाने में गहनों की अहम भूमिका होती है। इन्हीं गहनों में नथिया का अपना अलग ही आकर्षण होता है। सोने की नथ दुल्हन के चेहरे की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है।

वहीं, आज के समय में मार्केट में नई-नवेली दुल्हनों के लिए कई तरह की ट्रेंडी और डिजाइनर नथिया उपलब्ध हैं, जो पारंपरिक और मॉडर्न लुक का परफेक्ट कॉम्बिनेशन देती हैं। ऐसे में अगर आपकी भी हाल ही में शादी हुई है, तो हम आपके लिए कुछ ट्रेंडी और मॉडर्न नथिया डिजाइन लेकर आए हैं, जिन्हें आप ट्राई कर सकती हैं।

(P.C- Pinterest)

इस तस्वीर में दिख रही नवेली दुल्हनों की तरह, आप भी बड़ी गोल नथिया पहनकर अपने ब्राइडल लुक में रॉयल टच जोड़ सकती हैं। यह पारंपरिक गोल्ड नथ चेहरे की खूबसूरती को निखारने के साथ-साथ पूरे लुक को शाही और आकर्षक बना देती है। शादी हो या फिर कोई अन्य खास अवसर, हर ओकेशन पर आप इस नथिया को पहन सकती हैं।

(P.C- Pinterest)

इस तस्वीर में दुल्हनों ने बड़ी गोल सोने की नथिया पहनी है, जो उनके पारंपरिक ब्राइडल लुक को रॉयल बना रही है। नथ में जुड़ी चेन और खूबसूरत डिजाइन चेहरे की खूबसूरती बढ़ा रहे हैं। यह नथिया शादी के खास मौके पर एक शाही और आकर्षक लुक देती है।

(P.C- Pinterest)

इस तस्वीर में दो शानदार सोने की नथिया दिखाई गई हैं, जिनमें बेहद बारीक कारीगरी और खूबसूरत डिजाइन नजर आ रही है। दोनों नथों में मोर और पारंपरिक पैटर्न नजर आ रहे हैं। आप इसको हर मौकों पर पहन सकती हैं।

(P.C- Pinterest)

आप किसी भी खास मौके के लिए इस नथिया को भी पहन सकती हैं। इस तस्वीर में मोर की डिजाइन में नथिया दिखाई दे रहा है, जिसपर रंग-बिरंगे स्टोन, कारीगरी और झुमके लगे हैं।

(P.C- Pinterest)

नई नवेली दुल्हन के लिए यह डिजाइन भी काफी परफेक्ट है। बाईं तरफ की नथ लाल पत्थरों और झुमकों से सजी है, जबकि दाईं ओर मोर आकृति वाली नथ रंगीन स्टोन और फूल के डिजाइन के साथ बेहद आकर्षक है। ये दुल्हनों के लिए परफेक्ट ऑप्शन हैं।